बिहार // प्रदेश की राजनीति में खासे उतार चढ़ाव आ रहे हैं. ताजा घटनाक्रम में साफ हुआ है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेता चुन लिया गया और इसके साथ ही उनके फिर मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है, वहीं बीजेपी ने भी अपने विधायक दल के नेताओं का चयन कर लिया है। तारा किशोर को भाजपा विधानमंडल का नेता और धायक रेणु देवी के भाजपा विधान मण्डल दल के उप नेता चुना गया है। इससे साफ हो गया है कि सुशील मोदी का इस बार डिप्टी सीएम के पद से पत्ता कटना तय हो गया है।बिहार में एनडीए के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार में इस बार उत्तर प्रदेश की ही तरह राज्य में दो उपमुख्यमंत्री वाला मॉडल देखे जाने की संभावना है, सुशील मोदी ने ट्वीट कर बताया कि भाजपा विधानमंडल का नेता तारकिशोर प्रसाद और उपनेता रेणु देवी को चुना है।वहीं डिप्टी सीएम पद को लेकर सुशील मोदी का दर्द छलका है और उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा नेता सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा…नीतीश कुमार सोमवार शाम 4.30 बजे बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे। बिहार चुनाव के 10 नवंबर को आए नतीजों में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को 43 सीटें, भाजपा को 74 सीटें और राजद को 75 सीटें मिली है,कहा जा रहा है कि सुशील मोदी केंद्र की राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं। उम्मीद है कि बीजेपी इस बार यूपी की तर्ज पर बिहार में दो उप मुख्यमंत्री बना सकती हैं।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
