बीजेपी सांसद अरुण साव को मिली पंजाब विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी.. खडूर साहिब लोकसभा का देखेंगे प्रभार…
बिलासपुर, जनवरी, 25/2022
बिलासपुर- भारतीय जनता पार्टी ने सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अरुण साव को पंजाब विधानसभा के चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र का प्रभार दिया है। पांच राज्यों के होने जा रहे विधानसभा चुनाव में पंजाब विधानसभा के चुनाव हेतु 20 फ़रवरी को मतदान होना है। पंजाब राज्य में 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फ़रवरी को मतदान होना है। पंजाब राज्य में 13 लोकसभा सीटें हैं। राज्य के 117 विधानसभा सीटों में भारतीय जनता पार्टी 65 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर एवं 15 सीटों पर सुखदेव सिंह ढिंढसा की संयुक्त अकाली दल चुनाव लड़ेगी। राज्य की खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र, जहां विधानसभा की कुल 9 सीटें हैं, की जिम्मेदारी सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अरुण साव को दी गई है। अरुण साव पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं, वे शीघ्र ही अपने प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्र पहुंच चुनाव प्रचार की कमान सम्हालेंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर12/10/2026बिलासपुर में 16 से 21 अक्टूबर तक सजेगा दुर्गा पूजा का भव्य दरबार, ‘शारदीय 2026’ में दिखेगी बंगाली संस्कृति की झलक द आनंदा इंपीरियल में मां दुर्गा की आराधना के साथ संगीत, नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक बंगाली व्यंजनों का होगा संगम
Uncategorized11/10/2026भक्ति, आस्था और एकता का संगम, माँ महामाया के जयकारों से गूँजा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल!
Uncategorized10/10/2026माता की भक्ति में निकलेगी 171 किलोमीटर की ध्वजा यात्रा, 40 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी यात्रा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की सात दिवसीय ध्वजा यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू, 17 अक्टूबर को महामाया मंदिर रतनपुर में ध्वज प्रतिष्ठा के साथ होगा समापन
राजनीति09/10/2026बेलतरा को ₹18.96 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-नाली से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक होंगे निर्माण कार्य विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत मिली स्वीकृति, जोन-07 में तीन प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी
