रायपुर // कोरोना संक्रमण महामारी से निपटने पूरे देश मे लॉक डाउन किया गया है ऐसे में वो लोग जो अपने घरों से दूर दूसरे राज्यो में पढ़ने या रोजीरोटी के लिए गए है वे सभी फंसे हुए है , ऐसे ही राजस्थान के कोटा में फंसे छत्तीसगढ़ के करीब ढाई हजार से ज्यादा छात्र – छात्राएं भी फांसी हुई है, जो अपने घर वापस आना चाहते है उन सभी के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है कि राजस्थान के कोटा में फंसे बच्चों को वापस लाने के लिए बस भेजी जा रही है, उन्हें जल्द ही छत्तीसगढ़ वापस लाया आया जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कोटा राजस्थान में फंसे बच्चों को छत्तीसगढ़ वापस लाने शासन ने 75 बसें रवाना की है इन बसों में डॉक्टरों की एक टीम भी साथ जा रही है। अब कोटा में फंसे बच्चे जल्द ही अपने परिजनों से मिल पाएंगे। बतादें की छत्तीसगढ़ से कोटा राजस्थान में पढ़ने गए छात्र छात्राएं लॉकडाउन के कारण कई दिनों से फंसे हुए है, इन बच्चों ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को ट्वीट कर घर वापसी की गुहार लगाई थी वही बिलासपुर विधायक पांडेय ने भी बच्चों के परिजनों से लगातार संपर्क में थे।
बतादें की 4 दिनों पहले कुछ रसूखदारों के बच्चों को गुपचुप तरीके से कोटा से छत्तीसगढ़ लाया गया था जिन्हे पहले 8 दिनों तक पेंड्रा में फिर बिलासपुर के एक होटल और छतीसगढ़ भवन में क्वारेंटाइन किया गया है, वही एसईसीएल अधिकारियों ने भी अपने बच्चों को वापस लाया पर शासन ने उन्हें म.प्र. बार्डर पर ही रोक दिया । जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें शहडोल स्थित एसईसीएल के गेस्ट हाउस में रुकवाया है । ऐसे में रसूखदारों के इन बच्चों की वापसी के बाद प्रदेश के करीब ढाई हजार बच्चो के परिजनों ने नेताओं और सरकार पर उनके बच्चों को भी वापस लाने का दबाव बनाया था जिसके बाद शासन हरकत में आया और उन्हें वापस लाने की योजना तैयार कि गयी।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
