• Tue. Feb 10th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बड़ी खबर : छग के पूर्व मुख्यमंत्री जोगी के कर्मचारी ने बंगले परिसर में लगाई फांसी … परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप… मौके पर पहुंची पुलिस…

लोकेश वाघमारे

बिलासपुर (न्यूज़लूक डॉट इन ) // छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के मरवाही सदन में उनके एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस कारणों की तलाश कर रही है। इधर, परिजनों ने गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का आईजी आफिस के सामने मरवाही सदन है, जहां रमतला निवासी संतोष कौशिक उर्फ मनुवा काम करता था। बुधवार को उनके बंगले में चार कर्मचारी काम कर रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे संतोष जोगी के एम्बुलेंस रखने के लिए बनाए गए शेड के एंगल में फांसी पर झूल गया। कुछ देर में यह खबर आग की तरह फैल गई। बताया जा रहा है कि उस समय बंगले में जोगी परिवार का कोई सदस्य नहीं था। सूचना मिलते ही सिविल लाइन टीआई समेत पुलिस के अफसर पहुंच गए हैं। इधर, मृतक संतोष कौशिक के भाई कृष्ण कुमार कौशिक और अमृत कौशिक भी पहुंच गए हैं। उन्होंने मीडिया के सामने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके भाई संतोष पर चोरी का आरोप लगाया गया था, जिसके सदमे में आकर उसने फांसी लगा ली। फिलहाल, पुलिस कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed