
बिलासपुर // महापौर रामशरण यादव ने बुधवार को प्रदर्शनी नगर समुदायिक भवन पहुंचकर एपीएल कार्ड वितरण शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एपीएल कार्ड स्व शासन की महती योजनाओं का लाभ एपीएल कार्ड धारी मध्यमवर्गीय परिवारों को भी मिलेगा।
बुधवार को निगम के 70 वार्डों में एपीएल कार्ड का वितरण शुरू हो गया है। महापौर ने प्रियदर्शनी नगर सामुदायिक भवन स्थित शिविर में पहुंचकर हितग्राहियों को कार्ड वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन द्वारा गरीब किसान की चिंता तो की ही जा रही है इसके साथ ही मध्यमवर्गीय परिवारों की भी चिंता की जा रही है। उन्होंने कहा कि एपीएल कार्ड योजना के मध्यम से हम सभी परिवारों को भी सस्ते खाद्यान्न का लाभ मिलेगा। सस्ते खाद्यान्न के लाभ सहित शासन की महती की योजनाओं का लाभ सभी को मिलेगा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के सभी निवासियों से वार्ड में स्वच्छता बनाए रखने की भी अपील की। कार्यक्रम के दौरान निगम के अधिकारी कर्मचारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
अपराध23/06/2026जेल में मर्डर,, कैदी ने कैदी की कर दी हत्या,, खूनी वारदात से जेल में हड़कंप…
बिलासपुर23/06/2026सिम्स के पीछे रोड पर मिला नवजात का भ्रूण,, रिवर व्यू में टहल रहे लोगों ने दी पुलिस को सूचना…
बिलासपुर23/06/2026नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म,, सेंट जेवियर स्कूल के शिक्षक के खिलाफ आक्रोश… राष्ट्रपति और राज्यपाल से न्याय की गुहार,, आरोपी शिक्षक को मिले फांसी,, सेन समाज ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी….
बिलासपुर23/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह… केंद्रीय मंत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा सहित कार्यकारिणी सदस्यों को दिलाई शपथ…. संस्कृति से समाज को जोड़ने का संकल्प, नए भारत के सपनों को पूरा करेगा पाटलीपुत्र मंच: तोखन…
