‘मराठी रंगभूमी : चर्चा आणि चिंतन’ पुस्तक का लोकार्पण…
वर्धा, अगस्त, 23, / 2021
प्रसिद्ध नाटककार, निर्देशक, समीक्षक तथा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के परफार्मिंग आर्ट्स (फिल्म एवं थिएटर) विभाग के सहायक प्रोफेसर डाॅ. सतीश पावडे लिखित ‘मराठी रंगभूमी : चर्चा आणि चिंतन’ पुस्तक का आॅनलाइन लोकार्पण सुप्रसिद्ध अभिनेता भारत गणेशपुरे, मुंबई के कर कमलों से 22 अगस्त को किया गया।
संगीतसूर्य केशवराव भोसले राष्ट्रीय सांस्कृतिक परिषद एवं नभ प्रकाशन (अमरावती) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह की अध्यक्षता ज्येष्ठ पत्रकार राजा माने ने की. इस अवसर पर मुंबई विश्वविद्यालय के एकेडेमी आॅफ थिएटर आर्ट्स के सहयोगी प्रोफेसर एवं नाट्य निर्देशक-समीक्षक डॉ. मंगेश बन्सोड, मुंबई, दादासाहेब फालके पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सांची जीवने, नागपूर, डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा विश्वविद्यालय औरंगाबाद के नाट्यशास्त्र विभाग के सहायक प्रो. डॉ. अशोक बंडगर, चित्रकार प्राचार्य राज यावलीकर, ठाणे विशेष रूप से उपस्थित थे।
स्वागत एवं प्रास्ताविक संगीतसूर्य केशवराव भोसले राष्ट्रीय सांस्कृतिक परिषद् के कार्याध्यक्ष और संयोजक डाॅ. गणेश शिंदे ने किया. अतिथियों का परिचय डाॅ. गोकुल क्षीरसागर और डाॅ. अनंत वडगाने ने दिया. लेखक डाॅ. सतीश पावडे ने पुस्तक पर अपनी बात रखी. संचालन निवेदिका क्षिप्रा मानकर ने किया तथा आभार ज्ञापन परिषद् के कार्याध्यक्ष दिलिप सालुंखे ने किया. तकनीकी समन्वयक के रूप में डाॅ. गणेश शिंदे एवं नभ प्रकाशन के संचालक मिलिंद डाहाके ने भूमिका निभाई. डाॅ. पावडे ने यह पुस्तक कोरोना से लडनेवाले जीवित और कोरोना से जंग हारे हुए कलाकारों को समर्पित की है. इसकी प्रस्तावना डॉ. मंगेश बन्सोड ने लिखी है तथा प्रसिद्ध अभिनेत्री रोहिणी हटंगडी ने विशेष ब्लर्ब लिखा है. पुस्तक से मराठी रंगमंच के अध्ययन-अध्यापन और अनुसंधान को विस्तार मिलेगा ऐसा विश्वास वक्ताओं ने व्यक्त किया।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
