मेघालय में पूर्व विद्रोही नेता की मौत के बाद भड़की हिंसा… मंगलवार सुबह तक के लिए लागू हुआ कर्फ्यू…
अगस्त, 16/ 2021, बिलासपुर
शिलांग : मेघालय में पूर्व विद्रोही नेता चेरिशस्टार फील्ड थांगख्यू की मौत पर हिंसा बढ़ती जा रही है. विरोध कर रहे लोगों ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के निजी आवास पर रविवार को पेट्रोल बम से हमला किया है. हिंसा और विरोध प्रदर्शन के कारण शिलांग में दो दिन का कर्फ्यू लगा दिया गया है. तोड़फोड़ और आगजनी की खबरों के बाद राज्य के कई हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं.
इससे पहले स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुई हिंसक घटनाओं के बाद आज रविवार की शाम राज्य के गृह मंत्री लखन रिंबुई ने इस्तीफा दे दिया है. हिंसक घटनाओं के बाद शिलांग में पूरी तरह से कर्फ्यू लगा दिया गया है. राजधानी मेघालय और राज्य के कई अन्य हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. राज्य सरकार के एक आदेश में कहा गया है कि कर्फ्यू 17 अगस्त तक लागू रहेगा. सरकार ने कहा कि मंगलवार सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा. पूर्व विद्रोही नेता कि उनके घर में पुलिस छापामारी के दौरान मौत हो गई।परिवार के लोग इसे हत्या बता रहे हैं। उन की शव यात्रा में बड़ी संख्या में काले झंडे के लोग शामिल हुए। इस घटना के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में असामान्य शांति का माहौल दिखाई दे रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
