
बिलासपुर //समस्त महिला मित्र मंडली बीसी ग्रुप ने वार्ड क्रमांक 22 आजाद नगर सरजू बगीचा के पूर्व पार्षद उषा राजेश मिश्रा के निवास में सावन सुंदरी कार्यक्रम का आयोजन किया । इस कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने हरे परिधान में सज कर शानदार सावन गीत गाए , नित्य एवं कविताओं की भी प्रस्तुति दी गई ।

समस्त महिलाओं के द्वारा मनोरंजन गेम भी खेले गए । बारी बारी से सावन के झूले में बैठ कर झूले का आनंद लिया गया । इस उत्सव को अधिक रोचक बनाने महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया । एक दूसरे को सावन महोत्सव की शुभकामनाएं दी । इसी तरह आने वाले सावन को इसी जोश और उमंग के साथ मिलने का वादा किया ।
इस कार्यक्रम में पूर्व पार्षद उषा मिश्रा, रूपा राय, शशि जोहरी, मनीषा पाठक, अनीता मिश्रा, सपना शर्मा, अरुणा गुप्ता, सुनीता मिश्रा, सोना गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, भावना मिश्रा, मोहिता शर्मा, विभा मिश्रा, सैला मिश्रा , रेखा अवस्थी, दीप्ति मिश्रा, सरिता सराफ अन्नू बर नावर आदि महिलाएं उपस्थित थी कार्यक्रम में सभी महिलाओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया ।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर03/02/2026एक शक, एक वार और खत्म हो गई जिंदगी,, प्रेमिका के गुस्से ने छीनी युवक की जान, बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात…
बिलासपुर03/02/2026मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रोजगार मेला और शार्क टैंक बने आकर्षण, आज अंतिम दिन…
बिलासपुर02/02/2026केंद्रीय बजट 2026 : न तो तोहफा, न झटका—संयम और भरोसे की राह पर सरकार…
बिलासपुर02/02/2026बजट 2026 पर सियासी संग्राम : कांग्रेस बोली ‘नौकरीपेशा से अन्याय’, भाजपा का दावा ‘विकसित भारत की मजबूत नींव…
