मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक आम जनता की पहुंच कितनी आसान… यह तो देखिए… दिव्यांग ने गूगल पर नंबर सर्चकर सीएम को सीधे कर दिया काॅल तो दो दिन में मुख्यमंत्री ने दिला दी ट्राईसिकल…
20 सितम्बर 2021, बिलासपुर
छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक आम जनता की पहुंच कितनी सुलभ है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अज्ञात नंबर से काॅल आने पर भी उन्होंने न केवल फोन करने वाले की बात सुनी अपितु उनकी समस्या का निराकरण भी तत्परता से कर दिया। दिव्यांग रवि कश्यप ने गूगल से मुख्यमंत्री का नंबर खोज कर उन्हें शनिवार को उन्हें सीधे फोन कर दिया। दो दिन के भीतर ही श्री कश्यप को मुख्यमंत्री ने ट्राईसिकल प्रदान कर दी। इस प्रकार के चमत्कार की उम्मीद छत्तीसगढ़ में ही की जा सकती है, जहां राज्य का मुखिया सभी लोगों के लिए पहुंच योग्य है। आज यहां अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान सकरी हेलीपेड पर मुख्यमंत्री ने रवि कश्यप को ट्राईसिकल देकर अपनी शुभकामनाएं दी।
मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम मुड़पार निवासी 25 वर्षीय रवि कश्यप दिव्यांग है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता के विषय में मैंने सुना था। गूगल से उनका नंबर खोज कर नंबर की वैधता परखने के लिए मैंने उन्हें सीधे फोन कर दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इत्मीनान से उनकी पूरी बात सुनी और ट्राईसिकल की उनकी मांग को पूरा करने के संबंध में आश्वस्त भी किया। रवि कश्यप बताते है कि यह मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता ही है, जिसके चलते उन्हें दो दिन के भीतर ही ट्राईसिकल मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रदान कर दी। वे कहते हैं कि छत्तीसगढ़ ही ऐसा राज्य है जहां के मुखिया तक कोई भी व्यक्ति पहुंचकर अपनी बात सीधे रख सकता है। रवि कश्यप ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पिता चुंगु राम कश्यप की आमदनी से ही छह सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण होता है। रवि कश्यप ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी संवेदनशील पहल के परिणामस्वरूप ही उन्हें ट्राईसिकल दो दिन के भीतर ही मिल गई।
Author Profile
Latest entries
राजनीति11/11/2025भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिया का कोरबा में भव्य स्वागत…
मुखपृष्ठ10/11/2025थर्राई दिल्ली : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट से हड़कंप… हाई अलर्ट जारी… जांच में जुटी एजेंसियां…
बिलासपुर10/11/2025बिलासपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार…
राजनीति10/11/2025लौहपुरुष की जयंती पर निकलेगी ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च… तीन दिवसीय ऐतिहासिक पदयात्रा… स्वदेशी, स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत का संदेश
