बिलासपुर // स्लम क्षेत्रों में रहने वाले श्रमिकों, गरीबों के लिए प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना से उन्हें घर के पास ही मुफ्त ईलाज और दवा मिल रही है। यह योजना उनके लिए वरदान है। यह कहना हैं रोजी मजूदरी करके अपना जीवन यापन करने वाले शिव मंगल दास बंजारे का जिसने शिविर में अपना ईलाज कराया है। विगत नवम्बर माह से अब तक 176 शिविरों के माध्यम से 12 हजार से अधिक गरीबों का मुफ्त ईलाज योजना के तहत किया गया है।
बिलासपुर शहरी क्षेत्र के वार्ड क्र. 63 में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत् लगाये गये शिविर में अपना ईलाज कराने पहुंचे शिवमंगल खुद ही एक प्राइवेट अस्पताल में मजदूर का काम करते हैं लेकिन उस अस्पताल में ईलाज के लिए उसे पैसे खर्च करने पड़ते लेकिन शिविर में उसका मुफ्त में ईलाज हो गया। उसके बीपी और शुगर की जांच भी हुई और निशुल्क दवा मिली। देवनगर कोनी निवासी 50 वर्षीय महिला श्रीमती पुष्पा बेंदरे को हाई ब्लड प्रेशर और घुटने में परेशानी थी। शिविर में उसका ईलाज किया गया और बीपी, शुगर जांच कर डाक्टर ने दवाई दी। श्रीमती पुष्पा ने बताया कि अस्पताल जाने पर उसे घंटों इंतजार करना पड़ता लेकिन यहां उसे आसानी से ईलाज मिल गया। इसी तरह 34 वर्षीय महिला श्रीमती पुष्पा कश्यप को सर्दी के साथ खुजली की परेशानी है साथ ही उसका बच्चा भी सर्दी, बुखार से पीड़ित था। मां और बच्चे का यहां ईलाज हो गया। श्रीमती उर्वशी चतुर्वेदी हाथ पैर में झुनझुनी और कमर दर्द का ईलाज कराने आयी उसे दवाई के साथ साथ टाॅनिक भी दिया गया। उसने बताया कि पहले वह प्राइवेट अस्पताल में ईलाज करायी जहां उसका हजारो रूपये खर्च हुआ लेकिन ठीक नहीं हो पायी। शिविर में किये गये ईलाज पर उसने संतोष जताया।

बिलासपुर शहर के विभिन्न वार्डाें मे योजना के तहत् लगने वाले शिविरों में सैकड़ों की संख्या में लोग अपना बीमारियों का निःशुल्क ईलाज कराने पहंुचते हंै। वे इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति हृदय से आभार भी व्यक्त करते है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्लम क्षेत्रों मंे रहने वाले लोगों को उनकी बस्ती, घर, दरवाजों तक पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, उनकी जांच एवं दवाईया उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न बीमारियों का ईलाज भी किया जा रहा है। योजना के तहत डाॅक्टर, नर्स और अन्य मेडिकल स्टाॅफ के साथ दवाईयों सहित मेडिकल मोबाईल यूनिट श्रम क्षेत्रों मेे पहुंच रही हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सामाजिक दूरी का पालन और मास्क, सेनेटाईजर की व्यवस्था के साथ वहां के निवासियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है। नगर निगम बिलासपुर अंतर्गत विगत नवम्बर माह से वार्ड एवं बस्तियों में शिविर लगाकर लोगों का ईलाज किया जा रहा है। अब तक 176 शिविर के माध्यम से 12 हजार 300 से अधिक मरीजों का मुफ्त जांच एवं ईलाज किया गया। इनमंे से 2 हजार 300 मरीजों का लैब जांच भी किया गया, 12 हजार से अधिक मरीजों को मुफ्त दवा वितरित की गई। लाभान्वित मरीजों में से 7 हजार 800 से अधिक मरीज श्रमिक वर्ग के है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
