छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक अपेक्स बैंक कि 21 वीं वार्षिक आमसभा हुई आयोजित.. बिलासपुर, जगदलपुर और अम्बिकापुर में खुलेंगी अपैक्स बैंक की नई शाखाएं ..
छत्तीसगढ़ // राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) की 21 वीं वार्षिक आम सभा आयोजित की गई। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने वित्तीय स्थिति पेश करते हुए बताया कि राज्य सहकारी बैंक को इस वर्ष 25 करोड़ का लाभार्जन अर्जित हुआ है, छत्तीसगढ़ में अपेक्स बैंक की 3 नई शाखाएं बिलासपुर जगदलपुर और अंबिकापुर में खोलने को लेकर वार्षिक आम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया है, इसके साथ ही रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक और कुनकुरी में राज्य सहकारी बैंक अपेक्स बैंक की नई शाखा खोलने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक को प्रस्ताव भेजा गया है, धान खरीदी को लेकर अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में 2310 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 89 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य बनाया गया है, छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुल 21 लाख 52 हजार 454 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का लक्ष्य बनाया गया है। दिनांक 24 दिसंबर 2020 तक की स्थिति में प्रदेश में कुल 10 लाख 61 हजार 220 किसानों से 40 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपेक्स बैंक के जरिए अब तक किसानों को 75 हजार करोड़ रुपए की राशि भुगतान की जा चुकी है और लगातार धान खरीदी की प्रक्रिया सुगम रूप से चल रही है। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की सरकार ने कोरोना काल के विपरीत परिस्थितियों के बावजूद निरंतर विकास की राह पर है। प्रदेश की गरीब जनता व किसानों के लिए सरकार द्वारा सहकारिता के जरिए राजीव गांधी न्याय योजना, गोधन योजना समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन एवं ब्याज मुक्त कृषि ऋण योजनाएं संचालित है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
