बिलासपुर // मुख्य सचिव आर.पी.मंडल ने सोमवार को जिले के कोटा, पीपरतराई, भरारी और नेवरा धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडल ने कहा कि खरीदी केन्द्रों में व्यवस्थित ढंग से धान खरीदी करें। ताकि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके लिये खरीदी केन्द्रों में क्षमता के अनुरूप जितने किसानों की धान खरीदी कर सकते हैं, उतने ही किसानों को टोकन जारी कर तिथि निर्धारित करें।

आगामी 15 फरवरी 2020 तक धान खरीदी की जाएगी। प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी। धान खरीदी के लिये पर्याप्त समय है। क्षेत्र के सभी पंजीकृत किसानों को अवगत कराएं, ताकि उन्हें किसी तरह की दुविधा न हो। शाम के बाद धान खरीदी न करें। प्रत्येक केन्द्र में धान का भौतिक सत्यापन की जाये। खरीदे गए धन को व्यवस्थित तरीके से जमाकर और ढंककर रखें। केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध है। प्रतिदिन किसानों को बारदाना देने के बाद शेष बारदानों का स्टॉक एण्ट्री करें। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्र में किसानों द्वारा लाए गए धान को ढेरी लगाकर और सफाई कराके पैकिंग कराएं।
मुख्य सचिव ने संभागायुक्त बी.एल.बंजारे, कलेक्टर डॉ.संजय अलंग, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल एवं संबंधित अधिकारियों को समझाईश देते हुए कहा धान खरीदी में किसी तरह की लापरवाही न हो, इसके प्रति सतत् सजग रहें। उन्होंने खरीदी केन्द्र में मौजूद किसानों से भी चर्चा कर धान खरीदी की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। किसानों को जारी टोकन एवं ऋण पुस्तिका भी देखा। मुख्य सचिव के साथ खाद्य सचिव डॉ.कमलप्रीत सिंह और मार्कफेड के एम.डी.शम्मी आबिदी मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized13/03/2026खनिज माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, रेत–गिट्टी के अवैध परिवहन में 11 वाहन जब्त..
बिलासपुर13/03/2026अयोध्या यात्रा में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रवीण झा ने सौंपा आमंत्रण पत्र…
अपराध11/03/2026चाकू की नोक पर युवक से लूट: शराब पीने के लिए मांगे पैसे, इंकार करने पर 2 हजार छीनकर फरार…
राजनीति08/03/2026दुर्ग में अफीम की खेती पर सियासत गरम : कांग्रेस ने सरकार को घेरा,, भाजपा नेता की संलिप्तता,, नशे के कारोबार को सरकार पर संरक्षण देने का आरोप ?…
