बिलासपुर // नेशनल हेल्थ मिशन छत्तीसगढ़ के द्वारा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेस (निमहांस) हॉस्पिटल बेंगलुरू के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के मनोवैज्ञानिक और मनोरोग चिकित्सकों सहित स्पर्श क्लीनिक के स्टॉफ को चार माह का विशेष कोर्स कराया जा रहा है। सितंबर से दिसंबर माह तक चलने वाले इस ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम में निमहांस के डॉक्टर शेखर सेसाद्री व उनकी विशेषज्ञ टीम बाल एवं किशोर मानसिक स्वास्थ्य पर ट्रेनिंग दे रही है।
राज्य मानसिक चिकत्सालय के चिकित्सा मनोवैज्ञानिक डॉ. दिनेश कुमार लहरी ने बताया कि निमहांस द्वारा कराया जा रहा ट्रेनिंग प्रोग्राम निश्चित रूप से मनोचिकित्सा से जुड़े लोगों को काफी लाभ देने वाला है। डॉ. शेखर सेसाद्री व उनकी अनुभवी टीम ऑनलाइन कोर्स के माध्यम से पूरे राज्य में संचालित स्पर्श क्लीनिक के डॉक्टर एवं वहां कार्यरत स्टॉफ को बाल एवं किशोर मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दे रहे है।
इससे हम राह से भटके हुए बच्चों को मुख्य धारा से जोड़कर उन्हें देश हित के लायक बना सकते हैं। ट्रेनिंग प्रोग्राम में बताया जा रहा है कि बच्चे चोरी, नशावृत्ति, या अन्य असमाजिक कृत्य करने की ओर क्यों बढ़ते हैं। उनके साथ हमारे समाज के लोग ही गलत करते हैं। उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाता है। बच्चे डर के कारण उसे किसी को बता नहीं पाते हैं और मानसिक वेदना का शिकार हो जाते हैं। यही कारण है कि बाल आत्महत्या की दर भी पिछले कुछ सालों में बढ़ी है। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में इन सभी समस्याओं सेग्रसित बच्चों की काउंसलिंग व इलाज के बारे में जानकारी दी जा रही है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रमराज्य के मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो सकता है।
राज्य मानसिक चिकत्सालय सेंदरी के चिकित्साधीक्षक डॉ. बीआर नंदा ने बताया,इस तरह का ट्रेनिंग प्रोग्राम छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है। इसमें बाल एवं किशोर मानसिक स्वास्थ्य पर ट्रेनिंग दी जा रही है। इस कोर्स को निमहांस पूरे देश के राज्यों में चलाएगा, लेकिन अच्छी बात यह है कि छत्तीसगढ़ में यह सबसे पहले कराया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
