राष्ट्रीय स्तर की कथक नृत्य प्रतियोगिता में ‘ प्राख्या खंडेलवाल ‘ ने बिलासपुर बढ़ाया गौरव…
बिलासपुर, सितंबर, 06/2022
पत्रकार पंकज खंडेलवाल की बड़ी बेटी प्राख्या खंडेलवाल ने राष्ट्रीय स्तर की कथक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला सहित छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है। साई नृत्य निलयम द्वारा आयोजित 4 दिवसीय कार्यक्रम प्रणवम 22 में प्राख्या ने यह उपलब्धि हासिल की है।
प्राख्या को इसके पहले भी कई बार नृत्य स्पर्धाओं में पुरुस्कार मिल चुका है। इनकी माता मयूरी खंडेलवाल और पिता पंकज खंडेलवाल ने बचपन में ही इनके नृत्य के प्रति गहरी रुचि को पहचानते हुए इन्हे महज चार वर्ष की उम्र से ही नृत्य गुरु बासंती वैष्णव के सानिध्य में भेजा। वर्तमान में वह कत्थक नृत्य की शिक्षा उन्हीं से हासिल कर रहीं हैं। बासंती वैष्णव ने बताया कि भारतीय नृत्य विशेष कर कत्थक नृत्य को भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय है। कत्थक नृत्य शुद्ध शास्त्रीय शैली है। देश की यह गौरवशाली धरोहर हैं। जिसमें पारंगत होकर प्राख्या इसे अगली पीढ़ी तक ले जाने में मेहनत कर रही हैं। उन्होने कहा कि हमें अपने बच्चों को भारत की सांस्कृतिक धरोहर को जानने समझने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

आपको बताते चलें की साई नृत्य निलयम द्वारा आयोजित 4 दिवसीय कार्यक्रम प्रणवम 22 का शनिवार को अंतिम दिन प्रातः 8 बजे से प्रारंभ हो कर रात 11 बजे तक चला। इस कार्यक्रम का आरंभ 1 सितंबर 22 को इंदिरा कृषि विश्वविद्यालय कोनी के CARS ऑडिटोरियम में हुआ था। प्रतिदिन की भांति कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़, भिलाई, राउरकेला से सभी प्रतिभागी उपस्थिति रहे। मंच पर 4 युगल, 4 ग्रुप, 83 एकल नृत्य की प्रस्तुति सभी आयु वर्ग के कलाकारों ने दी। शहर में आयोजित यह पहला कार्यक्रम है जहां 7 राज्यों से 500 से अधिक कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया। इन 4 दिनों में विश्वविद्यालय प्रांगण घुंगरू, तबला, शास्त्रीय गीतों की गूंज रही। अंतिम दिन कथक, ओडिसी, भरतनाट्यम, कुचीपुड़ी, मोहिनीअट्टम, सेमी क्लासिकल, वेस्टर्न नृत्य से समा बांधा। इस दिन गुरु वासंती वैष्णव, सुनील वैष्णव, गुरु राखी रॉय, मोरध्वज वैष्णव, चेतन बोरकर, पुष्पा मारकंडे उपस्थित रहे तथा उन्हें कला विद्वान से सम्मानित किया गया।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
