शहर में बीती रात गुजराती पारा जयराम कॉलोनी में चल रहे गरबा में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। इस मारपीट में दो महिलाएं भी घायल हुई हैं। पुलिस ने गैर जमानती धाराओं के तहत दोनों पक्षों पर एफ आई आर दर्ज कर लिया है।
घटना बीती रात करीब 1:30 बजे की है। जयराम कॉलोनी में गरबा चल रहा था। तभी उसी मोहल्ले में ही रहने वाले दो परिवारों में आपस में झगड़ा हो गया। झगड़ा बच्चों को लेकर शुरू हुआ था। जो देखते ही देखते झगड़े ने रौद्र धारण कर लिया। झगड़े में चाकू लाठी-डंडे लात घुसे का इस्तेमाल हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले से आपसी से आपसी रंजिश थी। कुछ महीने पहले भी चाकूबाजी की घटना दोनों पक्षों के बीच हुई थी।
इस मामले में चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं . एक पक्ष के दो महिला सहित एक युवक अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में भर्ती सीमा गोरख (55 वर्ष) रिंकी गोरख (30 वर्ष) अंकित गोरख (23 वर्ष) को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष अखिलेश नरसिंह उम्र 22 वर्ष भी गंभीर रूप से घायल है। उसके हाथ के उंगली काट कर अलग हो गई है। अखिलेश को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मामले की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली टीआई एसएन सिंह मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। तब जाकर मामला कहीं शांत हुआ। दोनों पक्षों के ऊपर गैर जमानती धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। खबर लिखने तक मामले की विवेचना जारी है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर25/08/2025“बदले की राजनीति का शिकार बना रहा निगम प्रशासन… अवैध प्लॉटिंग से मेरा दूर-दूर तक कोई नाता नहीं : लक्ष्मीनाथ साहू”…
बिलासपुर24/08/2025जश्ने मिलादुन्नबी की आमद पर स्पिन बादशाह वेलफ़ेयर फाउंडेशन का अनोखा जश्न – वृक्षारोपण से दी पर्यावरण संरक्षण की सौगात
Uncategorized24/08/2025फर्जी आर्मी आईडी के सहारे गांजा तस्करी… हत्थे चढ़े दो अंतरराज्यीय तस्कर.. बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
Uncategorized24/08/2025फरार वारंटियों पर सरकण्डा पुलिस का शिकंजा, 9 युवक गिरफ्तार