“सोशल मीडिया पर असंसदीय व नफरत की भाषा का इस्तेमाल न करना भी राष्ट्रभक्ति एवम् देश सेवा ही है |”
सोशल मीडिया एक प्लेटफार्म है एक दूसरे से जुड़ने का,एक दूसरे से कुछ सीखने का,एक दूसरे के दुःख मे,परेशानी में,मुसीबत में उनका साथ देने का ,हौसला बढ़ाने के लिए है न कि किसी जाति, धर्म, संप्रदाय, क्षेत्र के नाम पर नफरत फैलाने ,उसकी आलोचना करने,किसी को नीचा दिखाने ,लोगों को हिंसा करने के लिए उकसाने के लिए ।

आजकल देखने में आ रहा है कि कई लोग न केवल युवा बल्कि उम्र मे अपने आपको अनुभवी कहने वाले भी सोशल मिडिया का उपयोग केवल केवल नफरत फैलाने, हिंसा फैलाने, अपने जाति,संप्रदाय को अन्य से उच्च एवम् दूसरे को निम्न साबित करने में लगे रहकर न केवल स्वयं का बल्कि देश व मानवता के दुश्मन बन रहे है। युवा साथियों, हम सबको इस दुनिया में मानवता का भला करने के लिए, एक दूसरे की मदद करने तथा इस दुनिया को ही स्वर्ग बनाने के लिए जिस भी शक्ति को हम मानते है उन्होंने भेजा है। न कि इस दुनिया में इंसानों के बीच वैर भाव पैदा कराने,द्वैष फैलाने, नफरत फैलाने, एक दूसरे का खून बहाने भेजा है।हम एक दूसरे के साथ सहयोग करके ,प्यार से,सबको अपना ही समझने से ही इंसानियत के लिए कुछ कर पाएंगे ।
हर नागरिक को संविधान ने कई अधिकार दिए है। जो बात आपको बुरी लगती है,भावनाओं को ठेस पहुंचाती है वो दूसरे को भी ठेस पहुंचाती हैं।जो आपको पसंद नहीं वो सामने वाले को भी नहीं है। लोग जानबूझकर या किसी के बहकावे में आकर, जाति, धर्म, संप्रदाय, देवी देवताओं, महापुरुषों को लेकर असंसदीय शब्दों का प्रयोग करके न केवल अपने संस्कारों का परिचय देते हैं बल्कि अपने लिए कानूनी कार्यवाही को भी आमंत्रित कर लेते हैं।
युवा कानूनी कार्रवाई में पड़कर अपना भविष्य भी खराब कर रहे हैं।जिनके बहकावे में या प्रभाव में आकर ऐसा करते है वो केवल आपका इस्तेमाल कर रहे हैं।किसी के बहकावे में आकर किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचाए । हम सब एक देश के नागरिक है,संविधान ने सभी नागरिकों को एक जैसा माना है, वो भेदभाव नहीं करता तो आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? इस प्रकार के विभाजन ने भारत का पहले ही इतना नुकसान कर दिया हैं कि उसकी भरपाई मे अभी भी कई सालों लग जाएंगे। हम सब भारतीय है।
इसे महान बनाने में योगदान दिजिए न कि कमजोर करने में।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर06/06/2026बेलतरा विधानसभा में विकास का नया कीर्तिमान, 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन… जन आकांक्षाओं को मिला आकार, बेलतरा में विकास कार्यों की नई शुरुआत…
बिलासपुर06/06/2026बिलासपुर अब बनेगा “तीसरी आँख” की निगरानी वाला हाई-सिक्योरिटी शहर जनभागीदारी से लगेंगे 1000 सीसीटीवी कैमरे, अपराध नियंत्रण में मिलेगी बड़ी मजबूती
राजनीति06/06/2026ब्रेकिंग: NEET पेपर लीक विवाद पर NSUI घेराव के बाद बवाल,, कई कांग्रेस–NSUI नेताओं पर FIR दर्ज… बलवा, अवैध जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, विधायक देवेंद्र यादव के आरोपों पर भी विवाद गरमाया…
बिलासपुर06/06/2026ज्वैलरी पार्क की दिशा में बड़ा कदम, रायपुर में CSIDC अध्यक्ष से सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भेंट… 28 जून को होने वाले सराफा महासम्मेलन में होंगे शामिल…
