बिलासपुर // व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी परिसर में 3 दिसंबर से आयोजित रूद्रातिरूद्र महायज्ञ के लिए यज्ञ मंडप बनकर तैयार हो गया है। दैवी संपद मंडल के परमाध्यक्ष परमहंस स्वामी शारदानंद सरस्वती जी के सानिध्य में आयोजित इस महायज्ञ में देशभर के बड़े संत महात्मा शामिल होंगे। महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में महायज्ञ की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यज्ञ मंडप लगभग तैयार हो चुका है।रुद्रनगर परिसर की बाकी तैयारियां भी चल रही हैं। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए विशाल परिसर को व्यवस्थित तरीके से तैयार किया जा रहा है। रविवार को महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती ने यज्ञ परिसर की सारी तैयारियों का अवलोकन किया। 2 दिसंबर को दोपहर 12 से से तिलक नगर,राम मंदिर परिसर से नगर निमंत्रण शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।
3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे कलश यात्रा निर्मला सदन ,विनोबा नगर से प्रारंभ होगी। इसी दिन यज्ञ मंडप में प्रवेश, अग्नि स्थापन एवं देव प्रतिष्ठा होगी। मंत्रोचानर से गुंजायमान होगा आकाश यज्ञ के साथ-साथ 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा। व्यासपीठ से आचार्य राममूर्ति जी मिश्र कथा वाचन करेंगे। 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक दोपहर 2:30 से संत सम्मेलन का आयोजन होगा।इस दौरान प्रतिदिन परमहंस स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा किए जाने वाले शिवार्चन- रुद्राभिषेक का दर्शन लाभ ही श्रद्धालुओं को मिलेगा। प्रातः 6:00 बजे से श्रद्धालु दर्शन लाभ कर सकेंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर17/10/2025केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के जन्मदिन पर मिला रिकार्ड तोड़ बधाई संदेश और बधाई देने के लिए लोगों का लगा रहा ताता..
प्रशासन16/10/2025दो दिनों में 8 वाहन जब्त: बिलासपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
बिलासपुर15/10/2025“सीपत फिर सुलगा! NTPC पर मुआवजा रोकने और मजदूरों के शोषण के आरोप, यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी”
Uncategorized15/10/2025युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रेरित करने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सरदार@150 यूनिटी मार्च…