बिलासपुर // बिलासपुर जिले में लॉकडाउन के दौरान अनुमति प्राप्त गतिविधियों को निर्धारित समय सीमा के लिए संचालन की छूट प्रदान की गई है।जिसमें आंशिक परिवर्तन किया गया है। वे दुकानें जिन्हें सप्ताह में दो दिन खोलने की अनुमति थी तीन दिन खोले जा सकेंगे साथ ही मिल्क पार्लर को भी दो शिफ्टों में खोलने की अनुमति दी गई है।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. संजय अलंग द्वारा जारी आदेशानुसार आटोमोबाइल, टायर एवं पंचर की दुकान, इलेक्ट्रिकल, हार्डवेयर, स्टेशनरी, सैनेटरी (प्लम्बर आइटम), बिजली-पंखे की दुकान, निर्माण सामग्रियों जैसे-सीमेन्ट, सरिया की दुकानों को सप्ताह में प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुले रखने की अनुमति दी गई है। मिल्क पार्लर प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं शाम 5 बजे से 7 बजे तक खोले जा सकेंगे।
इसी तरह डेली नीड्स, किराना, आटा चक्की, मोबाइल रिचार्ज दुकान एवं चश्मा दुकान, वाटर केन, पनीर व दूध से निर्मित मिठाईयों की दुकान, सभी मंडियां, दुकान एवं ठेले (सब्जी, फल, अनाज, चिकन, मटन, मछली), कृषि मशीनरी विक्रय एवं स्पेयर पार्ट्स, खाद एवं उर्वरक, बीज विक्रय, पशु चारा (चौपाया एवं मछली चारा) की दुकानों को प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुला रखने की अनुमति दी गई है।
शेष निर्देश यथावत रहेंगे। पूर्व में अप्रभावित जिले, क्षेत्र के हॉटस्पॉट एवं कंटेनमेंट जोन घोषित होने की दशा में शासन द्वारा संपूर्ण लॉकडाउन के संबंध में जारी निर्देश पूर्वानुसार प्रभावी होंगे तथा इन अतिरिक्त गतिविधियों को निष्पादित करने की अनुमति हॉटस्पॉट एवं कंटेन्मेंट जोन में नहीं होगी।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
