व्यापारी परिवार के तीन सदस्यों की कोरोना से मौत के शोक में, पूरे दिन बंद रहा, बिलासपुर रेलवे क्षेत्र का बुधवारी बाजार …
प्रशासन स्तर पर नहीं की गई कोई कार्यवाही…
बिलासपुर // कोविड 19 से बुधवारी बाजार के प्रतिष्ठित रेडिमेन्ट कपड़ा व्यवसायी सहित 12 घंटे के अंदर उनकी पत्नी व पुत्र का निधन होने पर बुधवारी बाजार व्यापारी संघ सहित सभी व्यापारियों ने शोक में आज अपनी दुकानें सुबह से ही बंद रखा हैं। वहीं बाजार में व्यवसाय करने वाले व्यवसायी के परिवार में तीन लोगों की कोविड 19 से मौत होने के मामले में प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नही की गई है। इनके संपर्क में आने वालों की कांटेक्ट ट्रेसिंग नही की गयी और नही बाजार को कन्टेंमेन्ट जोन घोषित किया गया। इसी प्रकार मृतको के घर के आसपास भी बचाव का कोई काम नही किया गया है। इनके घर काम करने वाली मेट को आइसोलेट नही किया गया। वह अभी भी अन्य घरों में काम करने जा रही है। प्रशासन की इस लापरवाही से टिकरापारा क्षेत्र में कोविड 19 के विस्फोटक होने की आशंका बनी हुई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
अपराध20/03/2026जांजगीर में एसीबी का डबल अटैक: 43 हजार की रिश्वत लेते 4 अफसर-कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर20/03/2026लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन : १२० दिन से जारी संघर्ष, अपने आशियाने को बचाने की लड़ाई…
