
बिलासपुर // विधायक शैलेश पाण्डेय ने शहर के शनिचरी बाजार में फल सब्जी मछली मार्किट और फर्नीचर गली और सीवरेज के द्वारा निर्माणाधीन पम्प हाउस का निरीक्षण किया गया। जिसमें सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया और सफाई के ठेकेदार कंपनी को गंदगी को लेकर फटकार लगाई। मछली बाजार को वहां के लोगो की मांग को लेकर अन्य स्थान में शिफ्ट करने को निगम को निर्देशित किया,कुछ गलियों में पेय जल की कमी हो रही थी उसको भी निराकरण करें, सीवरेज के पम्प हाउस का औचित्य को लेकर निगम से चर्चा किया और वहां की समस्या और निर्माण को लेकर निर्देश दिया।वहां स्तिथ सुलभ शौचालय को खोला जाए इसको भी निगम को कहा।
बैंड बाजा संघ के पदाधिकारियों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करने और उनकी मांग को लेकर शासन और प्रशासन को स्मरण करवाने की जानकारी भी विधायक द्वारा पदाधिकारियों को दी गई। इसके अतिरिक्त किला वार्ड में पूर्व विधायक बद्री धर दीवान से मुलाकात किया और वहां के पार्षद और पूर्व जनप्रतिनिधियों और महिला नेत्रियों और अन्य कार्यकर्ताओ और विशिष्ट जनो के घर बैठकर वार्ड की स्तिथि का जायजा लिया और कोरोना की से बचे रहे निवेदन किया।
आज साथ मे निगम के पार्षद प्रियंका यादव, सीमा पाण्डेय रामा बघेल निगम के एल्डरमैन शैलेन्द्र जायसवाल, बंटी गुप्ता, दीपांशु श्रीवास्तव, मोती थावरानी, विक्की आहूजा, विनय शुक्ला, आदेश पाण्डेय, कमल गुप्ता, सुदेश दुबे, रिंकू छाबरा, अंकित गौरहा, ऋषि पाण्डेय राकेश समुद्रे, लल्ला सोनी, मोनू अवस्थी, रामदुलारे रजक, भरत देवांगन, भरत ज़ुर्यनी एवं अन्य साथी थे।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
