धमतरी/कुरूद // दोस्तो के साथ नहर किनारे युवक को शराब पीना महंगा पड़ गया, शराब पीने के बाद युवक का अपने दोस्तों से विवाद हो गया जिसका खामियाजा युवक को अपनी जान गवां कर करना पड़ा। वारदात के बाद आरोपी युवको ने मृतक की लाश को नहर में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने खोजबिन कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बतादें की धमतरी जिले के कुरुद ग्राम मे नहर में एक युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान भूपेंद्र साहू के रूप में की गई है। जानकारी मुताबिक मंगलवार की रात मृतक अपने दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए कुरूद स्थित कन्हार गांव के नहर में आया था. चारों ने घटना वाली रात छककर शराब पी, इस दौरान मृतक भूपेंद्र का किसी बात को लेकर दोस्तों के साथ विवाद हुआ। देखते ही देखते चारों के बीच मारपीट शुरू हो गई और साथ में आये तीन युवकों ने सामने रखे पत्थर से भूपेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपियों ने शव को नहर में फ़ेंक कर मौके से फरार हो गए। इधर वरदात की शिकायत पुलिस को मिलने के बाद शव को नहर से निकाल लिया गया है। साथ ही तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कुरूद थाना प्रभारी रामनरेश सेंगर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, हत्या करने के बाद लाश को नहर में फेंक दिया गया था। मामले में तीन युवक को पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ़ कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
