बिलासपुर // शहर में अवैध निर्माण रोकने में निगम अमला पूरी तरह नाकाम है ,पूरे शहर में अवैध निर्माणों का जाल बिछा हुआ है मुख्य सड़क से लेकर गली मोहल्लों में अवैध कब्जा किया गया है निगम अधिकारियों की उदासीनता कहे या उनकी मिलीभगत जिनके कारण शहर अस्त व्यस्त हो चुका है। शिकायतों के बावजूद न तो जांच होती है न कोई कार्यवाही की जा रही जिसके चलते अवैध कब्जा करने वालो के हौंसले बुलंद है

शहर में धड़ल्ले से अवैध निर्माण हो रहे है कोई नक्शे के विपरीत तो कही बिना अनुमति के ही निर्माण कार्य किया जा रहा हैं लोग नालियों पर भी कब्जा करने में पीछे नही है पूरा शहर अवैध कब्जा करने वालो के गिरफ्त में है ऐसा नही है कि निगम अधिकारियों को इसकी जानकारी नही है लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते इन पर कोई कार्यवाही नही की जा रही है, शिकायत होने पर जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है जांच में निर्माण संबंधी गड़बड़ी मिलने के बावजूद आज तक कोई कार्यवाही अवैध निर्माण करने वालो पर नही की जा सकी है, निगम अफसरों का कहना है कि सभी जोन में अवैध निर्माण की सूची तैयार की जा रही है ,अब हर वार्ड में सर्वे कर अवैध निर्माण का खाका तैयार किया जा रहा है और हमने कर्मचारियो को नजर रखने के हिदायत भी दी है। कुछ महीनों पूर्व निगम ने शहर में अवैध निर्माण रोकने के उद्देश्य से वीडियोग्राफी कराई तो थी पर उसका भी कोई खास लाभ नही मिल पाया।
चेहरा देख होती है कार्यवाही
शिकायत मिलने पर निगम अमला कार्यवाही तो कर रहा है पर कही न कही कार्यवाही चेहरा देख कर की जाती है , कार्यवाही के नाम पर भेदभाव किया जाता है,अक्सर छोटे व्यापारियों पर कार्यवाही कर वाह वाही लूटते है पर शहर के मुख्य सड़क पर कई ऐसे शॉपिंग काम्प्लेक्स, होटल प्रतिष्ठान है जहाँ गाड़ी खड़ी करने पार्किंग नही है लेकिन निगम से पास नक्शे में पार्किंग तो दिखा रहे पर मौके पर पार्किंग गायब है लेकिन निगम अधिकारियों की इन पर मेहरबानी समझ के परे है इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही की जाती,
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
