सामने आया बिलासपुर पुलिस का मानवीय चेहरा ,, पुलिस ने सरकण्डा क्षेत्र के इमलीभांठा बंधवापारा के आंदोलनकारियों को बस में बिठा कर उनके घर इमली भांठा तक पहुँचाया ,,जो लोग थोड़ी देर पहले पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे वह पुलिस की मानवता देख उसे धन्यवाद देते दिखे ,,बिलासपुर // आज सरकंडा क्षेत्र के इमलीभांटा-बंधवापारा क्षेत्र में रहने वाले लगभग ढाई सौ बेजा कब्जा धारियों को ट्रांजिट हॉस्टल से बेदखल करने की निगम की कार्रवाई से बौखलाए लोग दोपहर को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मेन रोड पर बैठ गए और चक्काजाम शुरू कर दिया।वे नगर निगम की बेदखली की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। इस कार्रवाई के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत करने बड़ी संख्या में पहुंचे इमली भाटा निवासी एकाएक स्टेट बैंक की कलेक्ट्रेट ब्रांच के सामने सड़क पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। वे लगातार प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस पर जब पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो वे नगर निगम के साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।लेकिन उसी समय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और एसडीएम देवेंद्र पटेल द्वारा आकर उन्हें समझाइश दी गई तथा सड़क से हटकर मेन रोड पर चक्का जाम खत्म करने का आग्रह किया गया। उनकी समझाइश का असर हुआ और प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन खत्म कर चक्का जाम समाप्त करने का निर्णय लिया। इसके बाद जब पुलिस के अधिकारियों ने अपने विभाग की ही एक बड़ी गाड़ी(डग्गा) मंगवा कर प्रदर्शन में चक्का जाम करने बैठी महिलाओं तथा बच्चों को उस गाड़ी में बिठा कर बंधवापारा तक छोड़ने की पहल की। तो पुलिस की गाड़ी में बैठते हुए महिलाएं उसी पुलिस को धन्यवाद और साधुवाद देने लगीं, जिसके खिलाफ कुछ देर पहले तक वे जोर-जोर से नारे लगा रही थीं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर15/10/2025“सीपत फिर सुलगा! NTPC पर मुआवजा रोकने और मजदूरों के शोषण के आरोप, यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी”
Uncategorized15/10/2025युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रेरित करने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सरदार@150 यूनिटी मार्च…
बिलासपुर14/10/2025केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर विमान सेवाओं के विस्तार हेतु नागरिक उड्डयन मंत्री से सौजन्य भेंट…
अपराध14/10/2025त्योहारी सीजन में बिलासपुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई — 372 लीटर शराब जब्त, 5 आरोपी जेल भेजे गए