साल 2019 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार रजनीकांत को दिया जाएगा…
पांच सदस्यों की ज्यूरी ने एकमत से लिया निर्णय…
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर दें ट्वीट कर जाहिर की खुशी…
दिल्ली // साल 2019 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सुपरस्टार रजनीकांत को दिया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी घोषणा की है। प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट किया- मुझे इस बात की अत्यंत खुशी है कि 2019 का दादासाहेब फ़ाल्के अवार्ड रजनीकांत को मिला है। 5 सदस्यों की ज्यूरी आशा भोसले, सुभाष घई, मोहन लाल, शंकर महादेवन और बिस्वजीत चटर्जी ने एकमत से इसकी सिफारिश की है।
हिंदी सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार…
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार यह हिंदी सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है जिसकी शुरुआत सन 1969 में हुई थी। सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के नाम पर यह सर्वोच्च पुरस्कार दिया जाता है। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के तहत दस लाख रुपए नगद और स्वर्ण कमल पदक व एक शाल प्रदान की जाती है। दादा साहेफ फाल्के ने पहली फिल्म राजा हरिश्चन्द्र का निर्माण किया था।
2018 का दादा साहेब अवॉर्ड अमिताभ को मिला था…
2018 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड अमिताभ बच्चन को दिया गया था। 2017 में यह अवॉर्ड अभिनेता विनोद खन्ना को मिला था। उससे पहले मनोज कुमार, शशि कपूर, गुलजार, प्राण, श्याम बेनेगल, देव आनंद, यश चोपड़ा, आशा भोंसले, हृषिकेश मुखर्जी, दिलीप कुमार सहित कई दिग्गजों को यह पुरस्कार मिल चुका है। पहली बार यह अवॉर्ड पर्दे पर पहला किसिंग देने वाली अभिनेत्री देविका रानी को मिला था। साल 1933 में फिल्म कर्मा से देविका रानी ने फिल्मों में डेब्यू किया और इसी फिल्म में उन्होंने सारी हदें पार कर दीं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
