12वीं ( सीबीएसई ) बोर्ड परीक्षाएं हुईं रद्द, पीएम की बैठक के बाद फैसला…
नई दिल्ली, 1 जून // सीबीएसई (CBSE) की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. पीएम मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि इस साल 12वीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षानहीं होगी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद इस फैसले की जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा न कराने का निर्णय किया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि महत्वपूर्ण है और इससे कतई समझौता नहीं किया जा सकता।
पीएम मोदी ने कहा, बच्चों, अभिभावकों और अध्यापकों के अंदर की बेचैनी को खत्म करना जरूरी है. छात्रों को एग्जाम में प्रवेश के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए. सरकार की ओर से एक बयान में कहा गया कि कोविड-19 को लेकर अनिश्चितता के माहौल को देखते हुए सीबीएसई परीक्षा को लेकर विभिन्न पक्षों से सलाह-मशविरा किया। इस पर विचार करने के बाद यह निर्णय किया गया है कि सीबीएसआई की 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं इस साल आयोजित न कराई जाएं. यह भी फैसला किया गया है कि सीबीएसई एक बेहद स्पष्ट मानदंड तैयार कर समयबद्ध तरीके से कक्षा 12वीं के छात्रों का परिणाम तैयार करने की व्यवस्था करेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह छात्रों के हितों में ध्यान रखकर लिया गया निर्णय है. कोविड-19 (COVID-19 ) के कारण छात्रों का अकादमिक कैलेंडर प्रभावित हुआ है। बोर्ड एग्जाम का मुद्दा बच्चों में काफी बेचैनी पैदा करने वाला रहा है। लिहाजा बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं रद्द की जाती हैं। पीएम ने कहा कि कोविड की स्थिति देश में उतार-चढ़ाव भरी रही है.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
