• Sun. Sep 6th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

हॉलिडे पैकेज जालसाजी : मालदीव घुमाने के नाम पर दंपति से ठगी… इंजीनिट्रीक्स हालीडे ट्रेवल कंपनी लगाया ढाई लाख का चुना…

हॉलिडे पैकेज जालसाजी : मालदीव घुमाने के नाम पर दंपति से ठगी…  इंजीनिट्रीक्स हालीडे ट्रेवल कंपनी लगाया ढाई लाख का चुना…

बिलासपुर, अप्रैल, 08/2022

एनटीपीसी दंपति को एक ट्रैवल कंपनी ने मालदीव घुमाने के नाम पर ढाई लाख का चूना लगाया है। परेशान दंपति ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एनटीपीसी में सीनियर मैनेजर के पद पर पदस्थ पति पत्नी को ठग कम्पनी चुना लगा कर फरार हो गयी है। जिसकी शिकायत एनटीपीसी में सीनियर प्रबंधक के पद पर पदस्थ महिला अफसर के द्वारा शिकायत करने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मूलतः दिल्ली के रहने वाले दम्पति आकांक्षा गहलौत व उनके पति अतीत गुप्ता एनटीपीसी में सीनियर मैनेजर हैं। वर्तमान में दोनो पति पत्नी की पदस्थापना एनटीपीसी सीपत में सीनियर मैनेजर के पद पर है। श्रीमती आकांक्षा गहलोत ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि 11 दिसंबर 2021 को उन्होंने इंजीनिट्रीक्स हालीडे ट्रेवल कंपनी में मालदीव के लिए हालीडे पैकेज लिया था। इस दौरान उन्होंने ट्रेवल कंपनी के वेबसाइट और फेसबुक पेज को भी सर्च किया था। पैकेज का डील तय होने पर उन्होंने एडवांस के रूप में कंपनी के बताए खाते में 81 हजार स्र्पये जमा करा दिए। एडवांस दिए जाने के बाद भी उनसे और स्र्पये मांगा जा रहा था। उन्हें सात जनवरी 2022 को मालदीव जाना था। कोरोना महामारी के कारण उन्होंने 10 मार्च को जाना तय किया। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्रेवल एजेंट को भी दे दी। इस बीच उन्होंने कम्पनी के कहने पर पूरी रकम जो कि 2 लाख 72 हजार 700 रुपये थी को कम्पनी के बताए खाते में पेमेंट कर दिया। आठ मार्च तक वे ट्रेवल एजेंट से अपने यात्रा संबंधी दस्तावेज मांगते रहे। इस पर वह टालमाटोल करता रहा। छह मार्च को वे मालदीव जाने के लिए दिल्ली पहुंच गए। इस बीच ट्रेवल एजेंट अर्जुन नायर ने बताया कि होटल में रूम नहीं मिलने के कारण उनकी बुकिंग कैंसिल हो गई है। नायर ने उन्हें उनकी पूरी रकम रिफंड करने का भरोसा देते हुए 8 मार्च 2022 को रिफंड कन्फर्मेशन का एक ईमेल भी भेजा। इसके बाद 13 मार्च को ट्रेवल एजेंट ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। साथ ही उनकी कंपनी का लैंड लाइन नंबर भी बंद आ रहा है। मैनेजर ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

कम्पनी के सोशल मीडिया एकाउंटस हुए डीएक्टीवेट रिव्यू में क़ई लोगो ने की ठगी की शिकायत:- श्रीमती आकांक्षा गहलोत ने अपनी शिकायत में बताया कि कम्पनी का लेडलाइन नम्बर भी बंद है। कम्पनी के इंस्ट्राग्राम पेज व गूगल रिव्यू से पता चला कि कम्पनी ने बहुत से लोगो से हॉलिडे पैकेज के नाम पर पैसे लेकर ठगी की है। फिलहाल कम्पनी ने सोशल मीडिया पर पर अपने सभी पेज, एकाउंट व वेबसाइट डिएक्टिवेट कर दिया है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed