ACCU प्रभारी धर्मेन्द्र वैष्णव सहित 08 पुलिस अधिकारी कर्मचारी बने काॅप ऑफ द मंथ… एसपी अच्छे कार्य करने वालो को कर रहे प्रोत्साहित तो संदिग्ध आचरण वालो को दंडित…
बिलासपुर, मई, 10/2023
ब्लाइंड मर्डर सहित कई मामले सुलझाने वाले निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव सहित 08 पुलिस अधिकारी कर्मचारी को एसपी ने ” काॅप ऑफ द मंथ पुरुस्कार ” से सम्मानित किया है। इसके अलावा अप्रैल महीने में एनडीपीएस प्रकरण में संदिग्ध आचरण मामले में तखतपुर थाने के कांस्टेबल बी अनिल राव को निलंबित किया गया था और आरक्षक गोविंदा जायसवाल, पचपेड़ी को सरकारी दस्तावेज सोशल मीडिया में शेयर करने पर लाइन अटैच किया गया है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने प्रति माह कॉप ऑफ द मंथ् पुरस्कार से प्रोत्साहित किया जा रहा तो वही कर्तव्य में कमी करने वालो को दंडित किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह बिलासपुर द्वारा पुलिसिंग में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु प्रति माह कॉप ऑफ द मंथ् पुरस्कार दिया जाता है और कर्तव्य में कमी करने वाले को दंडित किया जाता है। इस कड़ी में माह अप्रैल 2023 पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया।
निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव प्रभारी, एसीसीयू को थाना चकरभाठा में मर्डर कर अंगभंग करने के आरोपी को पकड़ने एवं अन्य कई अंधे कत्ल के आरोपियों की धरपकड़ करने में उत्कृष्टता हेतु, उनि. ओम प्रकाश कुर्रे चैकी बेलगहना थाना कोटा को 2.5 क्विंटल गांजा घेराबंदी कर बरामद करने हेतु, प्र.आर. 571 दिलीप सिंह को पु.अ.कार्यालय कार्यालयीन कार्य में उत्कृष्ट कार्य हेतु, प्र.आर 582 अजय चैरसिया थाना कोनी को पुन्नी बाई के कब्जे से 78 नग चांदी के पायल बरामद कर आरोपी की गिरफ्तारी करने के उल्लेखनीय कार्य हेतु, प्र.आर. 715 राकेश तिवारी थाना यातायात कोे यातायात संबंधी कार्यों को जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के सराहनीय कार्य हेतु, आर. 877 संजय कश्यप थाना कोटा को ग्राम मानपुर थाना कोटा में वृद्ध महिला की हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका हेतु, आर. 1488 शिवधन बंजारे थाना पचपेड़ी को 12 लाख रूपये मूल्य के स्वर्ण आभूषणों की चोरी के प्रकरण में सूझबूझ से बरामदगी कराने के सराहनीय कार्य हेतु, म.आर.1220 लक्ष्मी नेताम महिला थाना को सी.सी.टी.एन.एस. कार्य में उत्कृष्ट भूमिका हेतु सभी को कॉप ऑफ मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया है। चुने गए कर्मचारियों को नगद इनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना व चैकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जाएगा। माह अप्रैल में एनडीपीएस प्रकरण में संदिग्ध आचरण हेतु कांस्टेबल बी अनिल राव, तखतपुर को किया गया था निलंबित और आरक्षक गोविंदा जायसवाल, पचपेड़ी को सरकारी दस्तावेज सोशल मीडिया में शेयर करने पर लाइन अटैच किया गया है।
इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवम् कार्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
