मोडिफाई साइलेंसर कर्कश आवाज वाली बुलेट गाड़ियों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्यवाई…
मोडिफाई साइलेंसर मुक्त शहर बनाने में ट्रैफिक पुलिस की निरंतर पहल…
बिलासपुर, मई, 06/2022
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।

इसी कड़ी में DSP संजय साहू ने शहर के तमाम बिट प्रभारी यातायात के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे बुलेट वाहन जिसमें मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर, कर्कश ध्वनि उत्पन्न कर दुर्घटनाओं की संभावना उत्पन्न की जाती है वाहनों को यातायात में खड़ी कर मैकेनिक के माध्यम से जांच करा कर , ओरिजिनल वैद्य सैलेंसर लगवाने की कार्यवाही कि जाए एवं मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की जावे।

इस कार्यवाही में शनिवार को यातायात थाने में समस्त यातायात के अधिकारियों द्वारा कुल 41 बुलेट वाहनों को लाया गया एवं विधिवत मैकेनिक से जांच कराकर ओरिजिनल वैध साइलेंसर को लगाकर चालान काटा गया। इस सम्बंध में संजय साहू ने बताया कि जिले को बुलेट में मोडिफाई साइलेंसर लगाकर कर्कश आवाज से मुक्त करने का हमारे बिलासपुर पुलिस अधीक्षक महोदय की पहल है जिसमें हम निरंतर यातायात द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
Uncategorized25/07/2026आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले : युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि…
बिलासपुर25/07/202691 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
