कैंप चर्च ऑफ खराईस्ट में मेंटल हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन…
चर्च के युवाओं का हुआ मानसिक व नैदानिक परिक्षण…
बिलासपुर, मई, 05/2023
बिलासपुर शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की छात्राओ व साईकोलाजिकल फोरम छत्तीसगढ़ ने चर्च ऑफ खराईस्ट में क्लिनिकल व साइकोलाजिकल टेस्टिंग कैंप लगाया गया।
इसमें महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की चौथे सेमेस्टर की छात्राओ ने विभागाध्यक्ष व साइकोलाजीकल फोरम छत्तीसगढ़ की सदस्य डा. मंजरी शर्मा पांडेय की मौजूदगी में चर्च के युवाओं का मानसिक व नैदानिक परिक्षण किया गया है। केंप के आयोजन में मनोविज्ञान विभाग के अतिथि व्याख्याता डा. सूची चौधरी व मीनू कुलमित्र का भी योगदान रहा है। चर्च के युवाओं की शैक्षिक रूचि में आयोजन अध्ययन संबंधी आदत मनोवृत्ति व नैतिक निर्णय से संबंधित परिक्षण कराए गए।जिसमे चर्च के युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, युवाओं को अपनी शैक्षिक अभिरुचि व अध्ययन संबंधी आदतों की जानकारी प्राप्त हुई है।इसके अलावा चर्च के युवाओं को समायोजन से संबंधित समस्याओं का समाधान परामर्श के द्वारा किया गया, कैरियर से संबंधित दिशा निर्देश भी दिए गए। इस आयोजन में चौथे सेमेस्टर की छात्राओ में प्रमुख रूप से समृद्धि शुक्ला, आकांक्षा शुक्ला, प्रतीक्षा सिंह, पुष्पलता सूर्यवंशी की सरहनीय भूमिका रही है।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
