चटर्जी गली सरकंडा में बनेगी 10 लाख की आरसीसी नाली… मेयर यादव व एमआईसी सदस्यों ने किया भूमिपूजन…
बिलासपुर, नवंबर, 30/2022
चटर्जी गली सरकंडा में 10 लाख रुपए की लागत से आरसीसी नाली बनेगी। मेयर रामशरण यादव, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला व अजय यादव ने मंगलवार को इस कार्य का भूमिपूजन किया।
नगर निगम के जोन क्रमांक 8 के वार्ड क्रमांक 61 स्थित चटर्जी गली में संकरी नाली होने के कारण घरों में उपयोग किए गए पानी की निकासी में समस्या होती है। इसके अलावा गली की शुरुआत में कुछ हिस्से तक नाली नहीं बनी है। इसके चलते वहां के निवासियों को गंदा पानी को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इस समस्या से नागरिकों ने वार्ड पार्षद सीमा दुसेजा को अवगत कराया था। वार्ड पार्षद ने मेयर से वार्ड में नाली की व्यवस्था करने का आग्रह किया था, जिसे गंभीरता से लेते हुए महापौर ने निगम आयुक्त को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। राज्य शासन ने निगम के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए राशि मंजूर कर दी है। भूमिपूजन के अवसर पर पार्षद रामप्रकाश, पुरुषोत्तम पटेल, पार्षद प्रतिनिधि राजेश दुसेजा, जोन कमिश्नर राजकुमार मिश्रा के अलावा अधिकारी-कर्मचारी और वार्ड के नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

एक शिकायत का मौके पर ही निराकरण…
मेयर श्री यादव से चटर्जी गली के एक नागरिक ने शिकायत की कि उनके घर के सामने जो नाला है, वह खुला हुआ है। बड़ा नाला होने के कारण मवेशी और कुत्ते उसमें गिर जाते हैं, जिससे उन्हें बाहर निकालने में परेशानी होती है। मेयर ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उस नाले का निरीक्षण किया। बड़े नाले में स्लैब नहीं होने के कारण वहां दुर्घटनाएं हो रही हैं। महापौर ने मौके पर मौजूद जोन कमिश्नर को नाला में स्लैब व कवर डालने के लिए इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यहां के नागरिकों को किसी तरह से परेशानी नहीं होनी चाहिए। जल्द से जल्द वहां के नाले ऊपर ढंकने की व्यवस्था की जाए और काम पूरा होने पर उन्हें सूचित किया जाए।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
