ब्रेकिंग- बिजली ऑफिस में लूटकांड का फरार 7वा आरोपी पुलिस की पकड़ में… घटना के बाद से था फरार… 6 आरोपी पहले ही हो चुके है गिरफ्तार… 13 लाख की रकम लूट भागे थे आरोपी…
बिलासपुर, नवंबर, 29/2022
बिजली ऑफिस में लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूट का मास्टर माइंड सहित 6 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने घटना के चंद घंटों में ही पकड़ लिया था लेकिन 7वा आरोपी मौका पाकर फरार हो गया था जिसकी खोजबीन जारी थी। पुलिस फरार धर्मेंद्र यादव को उसके पड़ोसी के घर से पकड़ा है। वो अपने पड़ोसी के घर पर छुपकर सोया था आरोपियों ने दयालबंद के बिजली ऑफिस के ATP में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने नकली पिस्टल और चाकू दिखा कर लूट की घटना को अंजाम देकर वहां से 13 लाख से अधिक की रकम लेकर फरार हो गए थे।
जानिए पूरा मामला…
थाना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के ऑफिस से 4 हथियारबंद नकाबपोशों ने ATP ऑपरेटर वीरेंद्र सोनवानी से लगभग 13 लाख 33 हज़ार से ज़्यादा नकद रुपयों की लूट की गंभीर घटना को अंजाम दे फ़रार हो गए थे,जिसके बाद शहर में हड़कंप मच गया था। सूचना के बाद तत्काल Asp, Dsp थाना कोतवाली सहित ACCU की टीम मौक़े पर पहुँचे देर रात तक डॉग स्क्वाड की मदद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी, इस दौरान देर रात पुलिस की टीम ने 6 आरोपियों को धर दबोचा था।

फरार आरोपी जिसे पकड़ा गया..
1. धर्मेंद्र यादव
इनकी पहले हो चुकी है गिरफ्तारी…
1)पिन्दु यादव पिता भइया लाल यादव निवासी डिसपेंसरी के पीछे गांधी चौक क्षेत्र करबला।
2) विक्की सिंह पिता बंश बहादुर सिंह निवासी मधुबन रोड लकड़ी टाल थाना सिटी कोतवाली
3) मंगल सिंह गोड पिता श्याम सिंह गोड निवासी मधुबन थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर
4)राजा गोड पिता श्यामू गोड निवासी शिखा वाटिका मधुबन थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर
5) शुभम बैस पिता स्व. महेश बैस निवासी मधुबन गौशाला के पास थाना सिटी कोतवाली
6) घटना में शामिल एक नाबालिग
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
