12 लाख की लागत से होगा निर्माण.. जि.प.सभापति अंकित गौरहा ने किया भूमिपूजन.कहा.समस्याओं को खुल कर रखें…
बिलासपुर, जनवरी, 31/2022
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ भूमि पूजन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन ग्राम लगरा में किया गया। जिला पंचायत गौरहा ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत लगरा में 12 लाख का निर्माण कार्य किया जाएगा। लगरा में जिला पंचायत सभापति गौरहा समेत जन प्रतिनिधियों ने 12 लाख रूपयों का निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। गौरहा ने बताया कि 9 लाख रुपए की लागत से 600 मीटर डब्ल्यूबीएम सड़क का निर्माण किया जाएगा। जबकि 3 लाख रूपए शौचालय निर्माण में खर्च होगा।

कार्यक्रम के दौरान अंकित ने बताया कि शासन प्रशासन क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पूरी तरह सजग है। ग्रामीणों की तरफ से किए गए जनहित में किसी भी प्रकार की मांग को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। एक जनप्रतिनिधि होने के कारण उनका हमेशा से प्रयास रहा है कि जनता से सीधे संवाद करूं और उनके सुख दुख में भागीदार बन सकू जनता का आशीर्वाद हमेंशा मिलता रहे। अंकित ने कहा कि धान खरीदी से लेकर किसी प्रकार की समस्या को जनता बेखौफ होकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने रखें। सरकार ने हमेशा से गांव गरीब युवाओं को प्राथमिकता में लिया है।जब तक समस्याओं को सामने नहीं लाया जाएगा तब तक विकास कार्य को गति नहीं मिलेगी समस्याओं को हम सब मिलकर ही दूर करेंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र गौरहा, सरपंच प्रतिनिधि शत्रुघ्न साहू, उपसरपंच प्रकाश केवट, रामकुमार निर्मलकर, मुखीराम बिरजे,रमेश साहू,सुमित कैवर्त, विजय यादव,कृष्ण कुमार यादव,गोलू जायसवाल गोलू धूरी,ओमप्रकाश श्रीवास,सुमीत साई,अखिलेश कश्यप,लक्ष्मण साहू व ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

Author Profile
Latest entries
प्रशासन20/08/2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, कॉलेज भवन से लेकर मुक्तिधाम तक विकास कार्यों को मिली स्वीकृति… घोषणाओं से आगे बढ़ कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी…
बिलासपुर19/08/2026निगम के नोटिस के बाद भी नहीं थमा अवैध निर्माण,, दाऊ श्री मेडिकल में तीसरी मंजिल का निर्माण जारी.. नियमों की अनदेखी का आरोप…
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
