बिलासपुर // कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियां परखने प्रदेश के सात जिलों में 2 जनवरी को मॉकड्रिल किया जाएगा। इसी क्रम में बिलासपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। सीएमएचओ डॉ. प्रमोद महाजन ने बताया मॉकड्रिल के लिए बिलासपुर जिले में एक शहरी और दो ग्रामीण क्षेत्रों को केंद्र बनाया गया है। इसके लिए गांधी चौक सिटी डिसपेंसरी, बिल्हा और दर्रीघाट सहित तीन केंद्र बनाए गए। सभी केंद्रों में 10-10 स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है। मॉकड्रिल का पूरा कार्य जिले के नोडल यानि कलेक्टर के निर्देशानुसार किया जाएगा।
डॉ. महाजन ने बताया ‘’राज्य स्तर पर इसके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गई है। इसमें मॉकड्रिल वाले सभी सातों जिलों के प्रभारी अपर कलेक्टरों और डिप्टी कलेक्टरों से विस्तृत चर्चा कर तैयारियों की जानकारी ली है। इसके साथ ही उन्हें बताया गया कि मॉकड्रिल के दौरान किन-किन गाइडलाइन का पालन करना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित सेंटरों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 25 लोगों पर मॉकड्रिल किया जाएगा। इनकी निगरानी के लिए हर समय एक डॉक्टर तैनात रहेगा। ‘’ मॉकड्रिल के लिए जिले के नोडल अधिकारी ने भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी और तैयारियों का जायजा लिया है। पहले मॉकड्रिल की तारीख 4 जनवरी को निर्धारित की गई थी, इसके बाद इसमें बदलाव करते हुए अब इसे 2 जनवरी को किया गया है।
इन तैयारियों की होगी निगरानी…
सीएमएचओ डॉ. महाजन ने बताया ‘’मॉकड्रिल के दौरान कोल्ड चेन मैनेजमेंट, वैक्सीन की सप्लाई, स्टोरेज और लॉजिस्टिक्स के साथ ही वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे लोगों के वैक्सीनेशन साइट पर पहुंचने, उनकी एंट्री, रजिस्ट्रेशन, वैक्सीनेशन व ऑब्जर्वेशन में रखने की तैयारियों को बारीकी से देखा जाएगा। इस दौरान यह भी देखा जाएगा कि वैक्सीनेशन के दौरान को-विन एप में एंट्री से लेकर वैक्सीन लगाने में कितना समय लगता है। इस दौरान पूरी मशीनरी की तैयारियों को भी परखा जाएगा। इसके लिए एक डॉक्टर, स्टॉफ नर्स, एएनएम सहित 10 लोगों की ड्यूटी एक सेंटर में लगाई गई है।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
