बिलासपुर // बिलासपुर में आयोजित 43 वां रावत महाउत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे, जिनकी तैयारियां जोर शोर से प्रारंभ कि जा चुकी है, जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी एवं जनप्रतिनिधीयों ने बुधवार को तैयारियों का जायजा लेने लालबहादुर शास्त्री स्कूल पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री शाला के मैदान पर पारंपरिक तौर पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव का इंतजार पूरे प्रदेश भर के लोगों को रहता है जहां प्रदेश भर के यदुवंशी अपनी कला एवं कौशल का प्रदर्शन करने यहां पहुंचते हैं।
5 दिसम्बर शनिवार की संध्या छत्तीसगढ़ी के जननायक किसान पुत्र भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य अतिथि मे सम्पन्न होने वाले इस समारोह की तैयारियां आयोजन समिति द्वारा की जा रही है।

आयोजन स्थल का का निरीक्षण करने पहुंचे जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त, महापौर रामशरण यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कोरोना के चलते कुछ विशेष सतर्कता बरतने के दिशा निर्देश दिये इस अवसर पर एस डी एम बिलासपुर, नगर पुलिस अधीक्षक सभी थानों के प्रभारी एवं निगम के उप कमिश्नर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेश दुबे शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक नगर निगम एमआईसी के सदस्य राजेश शुक्ला अजय यादव भरत जुरायनी आयोजन समिति के कालीचरण यादव समाज के वरिष्ठ जन एवं शहर के सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
