एसईसीएल के सीएसआर मद से 70 वाटर प्यूरीफायर लगेंगे निगम के 70 वार्डो में… आम जनों के लिए नि:शुल्क होगी सुविधा…
बिलासपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों में एसईसीएल लगाएगा वाटर प्युरीफ़ायर सह वाटर कूलर …
बिलासपुर, अक्टूबर, 10/2022
एसईसीएल ने सीएसआर मद से 70 वाटर प्यूरीफायर सह वाटर कूलर की स्थापना के लिए बिलासपुर नगर पालिका निगम के 70 वार्डों के लिए रुपये 69.62 लाख की स्वीकृति दी है ।यह राशि सीएसआर मद से दी जा रही है ।
यह कार्य बिलासपुर नगर पालिका निगम के प्रस्ताव तथा जिला कलेक्टर बिलासपुर की अनुशंसा पर किया जा रहा है । वाटर प्यूरीफायर सह वाटर कूलर बिना किसी प्रतिबंध के सभी आम जनता के लिए नि: शुल्क उपलब्ध होगा। कार्य की शर्तों के अधीन, सभी वार्डों में संचालित वाटर प्युरिफ़ायर सह वाटर कूलर के रखरखाव और मरम्मत का कार्य बिलासपुर नगर पालिका निगम द्वारा किया जाएगा ।
Author Profile
Latest entries
राजनीति02/04/2026महंगाई पर सियासत तेज : कांग्रेस का मोदी सरकार पर आर्थिक विफलता का आरोप,, रसोई से सफर तक महंगाई की मार,, पीस रहा आम आदमी…
Uncategorized02/04/2026पी.सी. ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप: पुरानी अंगूठी की वापसी पर नहीं मिल रही उचित कीमत, सराफा एसोसिएशन ने एसपी से की शिकायत…
हाईकोर्ट02/04/2026ब्रेकिंग : 23 साल पुराने हत्याकांड में बड़ा फैसला,, अमित जोगी को लगा झटका,, हाईकोर्ट का सख्त आदेश 3 हफ्ते में करें सरेंडर…
बिलासपुर02/04/2026पी.सी. ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप: पुरानी अंगूठी की वापसी पर नहीं मिल रही उचित कीमत, सराफा एसोसिएशन ने एसपी से की शिकायत…
