यूथ कांग्रेस का चुनाव जीत प्रदेश महासचिव बने अंकित मिले स्वाथ्य मंत्री सिंहदेव से… मांगा आशीर्वाद… टीएस ने कहा… जनहित में करे काम, जनता की सेवा ही सबसे बड़ा परमार्थ… सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं..
बिलासपुर, अक्टूबर, 10/2022
युवा संगठन चुनाव जीतने के बाद अंकित गौरहा समेत चुनाव में जीतने वाले अन्य पदाधिकारी रायपुर पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से आशीर्वाद मांगा। सभापति को प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री ने शुभकामनाएं दी साथ ही यह भी कहा कि लोकतंत्र में जनता का स्थान सबसे ऊपर है। सरकार की जनहित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं,जनहित में काम करें क्योंकि जनता का आशीर्वाद कभी खाली नहीं जाता है।

युवा कांग्रेस संगठन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में जीत हासिल करने के बाद जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा समेत चुनाव में जीत हासिल करने वाले अन्य पदाधिकारी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मिलने लेने रायपुर पहुंचे। सभापति समेत अन्य पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री का मुंह मीठा करा कर आशीर्वाद मांगा। सिंहदेव ने भी सभी लोगों को आशीर्वाद दिया।
मुलाकात के बाद गौरहा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिया है कि जनता की सेवा ही सबसे बड़ा परमार्थ है। चुनाव जीत कर हमें अपने आप में नहीं रहना है। जनप्रतिनिधियों का काम सेवा करना है। जब जनता खुश होती है तभी आशीर्वाद मिलता है। जनता का आशीर्वाद कभी खाली नहीं जाता है। सिंहदेव ने बताया कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है। हमें एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है। इसके बाद ही जीत का सही अर्थ होगा।

टीएस सिंहदेव से मुलाकात के दौरान संगठन चुनाव जीत हासिल करने वाले सुमित महाजन जिला महासचिव,तेजसिंह गौतम जिला महासचिव, सचिन धीवर उपाध्यक्ष बेलतरा विधानसभा,महेंद्र सिंह ध्रुव उपाध्यक्ष बेलतरा विधानसभा,अर्चना सूर्यवंशी उपाध्यक्ष बेलतरा विधानसभा,वीना साहू महासचिव बेलतरा विधानसभा,दुर्गा करियारे महासचिव बेलतरा विधानसभा,तिलोत्मा देवी महासचिव बेलतरा विधानसभा,अमित यादव महासचिव बेलतरा विधानसभा,कृष्ण कुमार पाठक महासचिव बेलतरा विधानसभा,धीरेंद्र साहू महासचिव बेलतरा विशेष रूप से मौजूद थे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सभी से परिचय प्राप्त किया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
