बिलासपुर, फरवरी, 04/2022

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गोदाम में अवैध रूप से एल्युमिनियम, बिजली का तार, कॉपर का परिवहन करने की की जानकारी साइबर प्रभारी प्रदीप आर्या को मिली सूचना मिलने पर सायबर प्रभारी ने तत्काल मामले की जानकारी एसएसपी पारुल माथुर को दी जिसके बाद बर्तन कारोबारी विवेक सराफ के करबला स्थित गोदाम में छापेमारी की गई जहां गोदाम से लगभग 13 टन माल जप्त किया गया है। जिसमे एल्युमिनियम, बिजली लाइन का तार, कॉपर की इंजन के पार्ट्स, लोहे के सामान बरामद किया गया है।

सायबर पुलिस और कोतवाली की टीम ने सामान जप्त कर थाने में रखा है और गोदाम संचालक को पकड़ कर पूछताछ कर उससे दस्तावेज मँगाए गए है। गोदाम का दूसरा संचालक टीपू सराफ मौका देखकर मोबाइल बंद कर वहां से भाग गया पुलिस दस्तावेज देखने के बाद आगे की कार्यवाही करने की बात कह रही है की आखिर माल कहा से और कैसे खरीदा गया। पुलिस का कहना है कि इस गोदाम की 2/3 बार पहले भी शिकायत मिल चुकी है और एक पहले भी गाड़ी पकड़ी गई थी जिसके बाद कागजात दिखाने पर गाड़ी छोड़ दी गयी थी। पुलिस ने गोदाम में छाप मार कर पिकअप में भरे एलमुनियम बिजली के तार और कार के इंजन पार्ट्स को ज़ब्त कर कार्यवाही की जा रही है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
