रतनपुर में मानसिक स्वास्थ्य एवं जांच शिविर का आयोजन
बिलासपुर // राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर में संचालित जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम स्पर्श क्लीनिक द्वारा विकासखंड कोटा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर में गत दिवस मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. मल्लिखार्जुन राव मनोरोग विशेषज्ञ के द्वारा कोटा विकासखंड एवं नगर पंचायत रतनपुर क्षेत्र के संदिग्ध मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों एवं मानसिक रूप से दुर्बल बच्चों की जांच उपरांत परामर्श दिया गया एवं आवश्यकतानुसार इलाज हेतु राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर में भेजा गया।

जहां मनोरोग विशेषज्ञों के द्वारा उनका निःशुल्क इलाज किया जायेगा एवं उनके पुनर्वास हेतु शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा।
शिविर डाॅ.बी.आर.नंदा अस्पताल अधीक्षक राज्य मानसिक सेंदरी बिलासपुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर में श्री प्रशांत पाण्डेय, सायकेट्री सोशल वर्कर, डाॅ.दिनेश लहरी क्लीनिकल सायकोलाजिस्ट, श्रीमती एंजलिना वैभव लाल कम्युनिटी नर्स का विशेष योगदान दिया गया। डाॅ.अनिल श्रीवास्तव एवं डाॅ.विजय चंदेल चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर का विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
