• Wed. Jul 1st, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

मुख्यमंत्री ने दी बिलासपुर को बड़ी सौगात… तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज और प्लेनेटेरियम की सौगात… प्लेनेटेरियम में मिलेगी खगोलीय जानकारी और मनोरंजन की सुविधा तो वही फ्लाईओवर से शहर के लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति…

मुख्यमंत्री ने दी बिलासपुर को बड़ी सौगात… तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज और प्लेनेटेरियम की सौगात… प्लेनेटेरियम में मिलेगी खगोलीय जानकारी और मनोरंजन की सुविधा तो वही फ्लाईओवर से शहर के लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति…

बिलासपुर 25 फरवरी 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 107 करोड़ से अधिक की लागत से नवनिर्मित तिफरा फ्लाईओव्हर ब्रिज का फीता काटकर लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य करमा की रंगारंग प्रस्तुति के साथ शहरवासियों को तिफरा फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात मिली। बिलासपुर-रायपुर रोड पर स्थित तिफरा में नये फ्लाई ओवर ब्रिज के बन जाने से महाराणा प्रताप चौक और तिफरा छोर में जाम से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही रायपुर मार्ग को बिलासपुर शहर से जोड़ने वाले इस ब्रिज से शहरवासियों के साथ ही साथ उन तमाम राहगीरों को भी राहत मिलेगी, जो एन.एच. 130 का उपयोग आवागमन के लिए करते हैं।

बिलासपुर-रायपुर मार्ग में काफी लंबे समय से तिफरा रेलवे क्रासिंग में व्यवस्थित और चौड़े फ्लाईओवर ब्रिज की ज़रूरत महसूस की जा रही थी। तिफरा छोर से स्वर्गीय जमुना प्रसाद वर्मा कॉलेज तक 1620 मीटर की लंबाई में तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा किया गया है। इस रेलवे क्रासिंग पर पहले भी एक ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया था, लेकिन ब्रिज के सामने ही चौक होने और ब्रिज की चौड़ाई कम होने के कारण चौक के चारों ओर तथा ब्रिज में आए दिन जाम का सामना करना पड़ता था। नवनिर्मित तिफरा फ्लाईओवर से शहरवासियों को भीड़-भाड़ से मुक्ति मिलेगी तथा चौक पर जाम लगने की समस्या में भी कमी आएगी।

लोकार्पण समारोह में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुरवासियों की दी प्लेनेटेरियम की सौगात… 6 करोड़ 77 लाख से निर्मित प्लेनेटेरियम में मिलेगी खगोलीय जानकारी और मनोरंजन की सुविधा…

बिलासपुर शहर के इतिहास में अब विकास का नया आयाम जुड़ चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर शहर में छह करोड़ सतहत्तर लाख की लागत से अत्याधुनिक प्लेनेटेरियम की सौगात दी। प्लेनेटेरियम के लोकार्पण समारोह में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निर्मित इस प्लेनेटेरियम का नामकरण ज्ञान एवं अनुसंधान के प्रतीक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर किया गया है। यह शहर का पहला तथा प्रदेश का दूसरा प्लेनेटेरियम है।

साढ़े तीन एकड़ में फैले इस प्लेनेटेरियम में तारों की उत्पत्ति से लेकर तारों के सम्पूर्ण जीवन की जानकारी मिलेगी। तारों की उत्पत्ति एवं उनके जीवन की कहानी हमेशा से लोगों को आकर्षित करती रही है। रात को खुले आसमान के नीचे तारों को देखना एक अनूठा अहसास कराता है। थ्री.डी. तकनीकी से सुसज्जित इस तारामंडल में ब्रहााण्ड के उत्पत्ति की रहस्मयी जानकारी मिलेगी। इस तारामंडल में थ्री.डी. दृश्यों के माध्यम से ब्रहााण्ड की जीवंत तस्वीर देखी जा सकती है।

प्लेनेटेरियम के ऊपरी हिस्से में बने स्क्रीन पर तारों की दुनिया को देखने के लिए आरामदेह पुशबेक चेयर की व्यवस्था भी की गई है, जिससे आसमान में होने वाली गतिविधियों का लुत्फ उठाया जा सकता है। इस प्लेनेटेरियम को स्मार्ट आर्ट गैलरी, वेटिंग रूम, लेक्चर रूम, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं से सुसज्जित किया गया है। प्लेनेटेरियम में विज्ञान एवं खगोल से जुड़ी नई-नई जानकारियां के साथ-साथ आविष्कार संबंधी डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। 200 की बैठक क्षमता वाले इस प्लेनेटोरियम में आगंतुकों के लिए फोर.के. सिंगल टेक्नोलॉजी का प्रोजेक्टर लगाया गया है। इसके अलावा प्लेनेटोरियम परिसर में ऑक्सीजोन का भी निर्माण किया गया है।

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहरवासियों को तारामंडल की सौगात देते हुए उपस्थित बच्चों से संवाद भी किया। बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित इस तारामंडल के निर्माण से शहर के विकास में एक नया आयाम जुड़ चुका है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed