IPL क्रिकेट मैच में हार-जीत का दांव लगवाते 2 सटोरिए गिरफ़्तार… 6 लाख की सट्टा पट्टी, 30 हजार नगद सहित लैपटॉप, मोबाइल जप्त… ACCU व् सरकंडा थाना की संयुक्त कार्यवाही…
बिलासपुर, अप्रैल, 09/2022
आईपीएल क्रिकेट का सीजन शुरू होते ही शहर व् आसपास के सटोरिए और खाईवाल भी सक्रिय हो गए है, ये सभी दूसरे शहरों से लाइन लेकर ऑनलाइन बैट लगवाते है। मैच में हार-जीत के अलावा छक्के-चौके, आउट होने पर भी सट्टा लगवाते है। पुलिस भी इन पर नजर लगाए बैठी रहती है। इसलिए ये सटोरिये भी अपनी लोकेशन बदल बदल कर सट्टा खिलाते है। इन खाईवालों पर कार्यवाही के लिए एसएसपी पारुल माथुर ने पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को IPL क्रिकेट मैच 2022 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करने वालों एवं कारोबार में संलिप्त लोगों की कड़ी कार्यवाही करने के साथ क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने निर्देशित किया है।
शनिवार को एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना सरकंडा क्षेत्र में 2 युवको द्वारा मोबाइल फोन एवं लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहा था। जिस पर हरविन्दर सिंह प्रभारी एंटी क्राइम एवं साइबर तथा परिवेश तिवारी प्रभारी को सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिस टीम द्वारा चेन्नई vs हैदराबाद के क्रिकेट मैच में फोन एवं लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालन करने वाले 02 सटोरिए को रंगेहाथ पकड़ा गया। जिसे कड़ाई से पूछताछ करने पर सटोरियों द्वारा अपने मोबाइल एवं लैपटॉप में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया गया।
जिस पर सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 लैपटॉप, 02 नग मोबाइल, नगदी ₹30 हजार एवं 06 लाख रुपये का सट्टा पट्टी का हिसाब जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
01- वीरेंद्र साहू उर्फ विक्की पिताजी जीवराखन साहू उम्र 23 वर्ष निवासी बहतराई थाना सरकंडा बिलासपुर।
02- श्याम पिता बलराम राज उम्र 24 वर्ष साकिन नाग नागिन तलाब, अटल आवास थाना सरकंडा बिलासपुर।
इस पूरी कार्यवाही में ACCU टीम प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी सरकंडा, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक जीवन साहू, आरक्षक बलवीर सिंह, दीपक उपाध्याय, गोविंद शर्मा, नवीन एक्का, विवेक राय, संजीव जांगड़े, महिला आरक्षक शकुंतला साहू का विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
