क्या युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को पार्टी का सदस्य बनाकर संगठन चुनाव में कराई जा रही है वोटिंग..?
बिलासपुर, मई, 30 / 2022
क्या जिले में चल रहे युवक कांग्रेस के ऑनलाइन चुनाव में पार्टी के अलावा सरकारी कर्मचारियों को भी कांग्रेस का सदस्य बनाकर वोटिंग कराई जा रही है..? यह सवाल इसलिए पूछना पड़ रहा है, क्योंकि इस बाबत मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी को जिला पंचायत के सभापति अंकित द्वारा बकायदा पत्र लिखकर शिकायत की गई है। इस पत्र में अंकित गौरहा ने लिखा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि स्वास्थ्य महकमे के कुछ कर्मचारियों और मितानिनों को युवक कांग्रेस का सदस्य बनाकर मौजूदा चुनाव में उनसे बकायदा ऑनलाइन वोटिंग कराई जा रही है। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर के द्वारा जिला पंचायत के सभापति अंकित गौरहा को प्रेषित एक पत्र में इस आशय की चर्चा की गई है।

इस पत्र में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने श्री गौरहा के द्वारा इस बाबत की गई शिकायत का जिक्र करते हुए लिखा है कि अपनी शिकायत में आपके द्वारा प्रशिक्षक अनंत वैष्णव तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और मितानिनों को युवक कांग्रेस का सदस्य बनाकर चुनाव में वोटिंग कराए जाने की जानकारी शिकायत मिली की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस पत्र में लिखा है कि आपके द्वारा बताई गई बातों की सत्यता अगर प्रमाणित होती है। तो उसकी जांच कर ऐसे कर्मचारियों और मिटामिनों के खिलाफ विभागीय जांच एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
