आबकारी विभाग की ग्राम टेकर, भिल्मी, झलमला में दबिश… 5 सौ किलो लहान और महुआ शराब जप्त…
बिलासपुर, जुलाई, 21/2022
आबकारी विभाग की ग्राम टेकर, भिल्मी, झलमला थाना सीपत क्षेत्र में कार्यवाही कर 3 प्रकरणों में 5 सौ किलो लहान के साथ 22 बल्क लीटर महुआ शराब जप्त कर 3 लोगो पर कार्यवाही की गई।

कलेक्टर बिलासपुर सौरभ कुमार के निर्देशन तथा उपायुक्त आबकारी जिला बिलासपुर नीतू नोतानी ठाकुर के मार्गदर्शन में बुधवार 20 जुलाई को सीपत क्षेत्र में आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की है जिसमे ग्राम टेकर, भिल्मी, झलमला थाना सीपत में दबिश दे कर 03 मामले दर्ज किए गए है। जिसमे 22बल्क लीटर महुआ शराब, एवं 500 किलो लहान जप्त किया गया है। प्रकरण में 03 आरोपियों को आबकारी टीम ने गिरफ्तार किया है।
इस मामले में 2 लोगो के खिलाफ गैर जमानती प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमे आरोपी उपेंद्र सूर्यवंशी निवासी टेकर से 06लीटर महुआ शराब और विमलेश वर्मा निवासी भिल्मी से 12लीटर महुवा शराब सहित 5 सौ किलो लहान जप्ती बनाया गया है। इनके खिलाफ धारा-34(1)(क) च 34(2),59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्घ किया गया है।

वही इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ जमानतीय धारा के तहत कार्यवाही की गई है। जिसमे रामेश्वरी साहू को ग्राम झलमला से 4लीटर महुआ शराब जप्त की गई है। 02 आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम1915 की धारा 34(1)क ,च 34(2)59 क के तहत दंडनीय गैरजमानती अपराध पंजीबद्ध कर जेल निरूद्ध किया गया। वही 1आरोपी को जमानतीय प्रकरण कायम कर पेशी पर उपस्थित होने नोटिस दिया गया।
इस पूरी कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर ,परि. आबकारी उप निरीक्षक मेघा साहू हमराह मुख्य आरक्षक घनस्याम राठौर ,उपेंद्र सिंग की विशेष भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
