सचिव, उपसरपंच और पंच का पंचायत भवन में शराबखोरी करते वीडियो वायरल… जनपद उपाध्यक्ष ने कहा तत्काल होगी निलंबन की कार्यवाई…
बिलासपुर/ बिल्हा, 20/2022
ग्राम पंचायत केवांछि के सचिव, उपसरपंच और पंच का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे ग्राम पंचायत भवन में ही इन लोगो के द्वारा शराबखोरी की जा रही है। जो कि कानूनन गलत है किसी भी सरकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों द्वारा सरकारी भवन में बैठ कर शराब पीना अपराध की श्रेणी में आता है। लेकिन सचिव और उपसरपंच, पंच को शराब पीते देख लग रहा है कि इनको इस बात से कोई फर्क नही पड़ता कार्यवाई से भी इनको कोई डर नही है।

आपको बता दें कि बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत केवांछि के पंचायत भवन में ही ग्राम पंचायत के सचिव भागीरथी घृतलहरे उपसरपंच एवं साथ में कुछ पंच लोग शराब पीते हुए वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है, ग्राम पंचायत भवन में शराब लेकर जाना एवं वहां पर पंचायत भवन के ही अंदर में शराब का सेवन करना कानूनी अपराध के दायरे में आता है, यह वीडियो कुछ दिनों पहले का है।अब देखना होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित अधिकारी इन पर किस तरह से कार्यवाई करते है।

इस मामले में बिल्हा जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा है कि पंचायत भवन में कोई भी सरकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि या आम जनता इस तरह की शराबखोरी या अनुचित कार्य कर रहे हैं तो निश्चित तौर पर उन पर कार्यवाई होगी क्योंकि वो सरकारी कर्मचारी है सचिव हो या जनप्रतिनिधि उनको इस तरह का गलत कार्य नही करना चाहिए सचिव पर तत्काल निलंबन की कार्यवाही की जाएगी और जो उपसरपंच, पंच है उन पर धारा 40 के तहत कार्यवाई के लिए एसडीएम को भेजा जायेगा।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
