बिलासपुर, जुलाई, 24/2024
चर्चित कृप्टो करेंसी के नाम पर 100 करोड़ की ठगी करने वालो की जमानत अर्जी खारिज़…
बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ी खबर कृप्टो करेंसी के नाम पर 100 करोड़ की ठगी करने वाले तीनों आरोपियों की जमानत याचिका को हाईकोर्ट जस्टिस एनके व्यास के सिंगल बेंच ने ख़ारिज कर दिया है। दरअसल कोरोना काल में नौकरी गवाने वाले कंपाउंडर सुशील साहू ने अपना शातिर दिमाग स्तेमाल कर कृप्टो करेंसी में निवेश करने डमी एप बनाया। कंपाउंडर सुशील साहू ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और एक रिटायर्ड आईएएस अफसर को भी अपने टीम में शामिल किया।
उसने छत्तीसगढ़ समेत अन्य 8 राज्यों में अपना नेटवर्क फैलाकर लोगों से करीब 100 करोड़ निवेश करा लिया। निवेशकों ने जब सुशील साहू से लाभ के रकम के साथ मूल समेत लौटाने कहा तो सुशील उन्हें घुमाने लगा। परेशान निवेशकों ने राजनंदगांव और अन्य थाने में अलग अलग रिपोर्ट दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपनी गिरफ्तारी पर जमानत के लिए आरोपियों ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई। जिसपर आपत्ति करते हुए अधिवक्ता अंकित सिंह ने जमानत अर्जी खारिज़ करने की मांग की। जस्टिस एनके व्यास के सिंगल बेंच ने पहली सुनवाई में डीजीपी को SIT टीम गठित कर जांच कर शपथपत्र पेश करने का निर्देश दिया था। डीजीपी ने SIT जांच कर शपथपत्र पेश किया। कोर्ट ने मामले की गम्भीता को देखते हुए तीनों आरोपियों की जमानत अर्जी को खारिज़ कर दिया है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर18/09/2026पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर, नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण, जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणाददायी उदाहरण : अमर अग्रवाल..
बिलासपुर17/09/2026प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने किया रक्तदान.. बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर युवा कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन..
Uncategorized16/09/2026ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
राजनीति16/09/2026PSC पर कांग्रेस का तीखा हमला: “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, सही-गलत जवाबों के भी बराबर अंक” 2025 की भर्ती में 1:3 के नियम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने इंटरव्यू रोककर सभी कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग की..
