बेलतरा में झण्डा यात्रा का आत्मीय स्वागत.. सभापति अंकित बोले..भारत माता ने गोद में खिलाया.. सेवा ही हम सबका धर्म.. विकास ही हमारा मंत्र…
बिलासपुर, अगस्त, 10/2022
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में झण्डा पदयात्रा कर जनमानस को राष्ट्र गौरव का संदेश दिया। इस दौरान सभी ने भारत माता के समर्थन में जयघोष किया। आजादी अमर रहे के साथ आवाज बुलन्द किया। इस दौरान अंकित गौरहा ने जगह जगह ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होने कहा कि भारत माता से हम है। हमारा सारा जीवन भारत माता को समर्पित है। हमें अपनी आजादी और भारत माता पर गर्व है कि उसने हमे अपनी गोद में जगह दिया है।
उन्होने बताया कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हम सौभाग्यशाली हैं की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर हमने आज ग्राम पंचायत कर्मा,रामपुर,मंजूरपहरी,बिटकुली, धौरामुडा,सलखा और बेलतरा में झण्डा पदयात्रा किया।

इस दौरान राजेंद्र साहू,भुनेश्वर यादव ने भी लोगों के बीच देश की एकता और अखण्डता का संदेश दिया। झण्डा लहराकर विजयी विश्व तिरंगा प्यारा का गायन भी किया।

अंकित गौरहा समेत सभी नेताओं ने जगह जगह देश की आजादी पर भाषण दिया। बताया कि हमारा देश आजादी का 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। प्रदेश वासियों को सोनिया गांधी,राहुल गांधी और प्रदेश के मुखिया ने शुभकामनाएं दी है। सभी नेताओं ने संदेश दिया है कि हम गुलदस्ता के फूल की तरह हैं। हमारी विविधता ही हमारी विशेषता है। दुनिया में भारत जैसा देश कहीं नहीं है। बहुभाषी और बहुजाति ही हमारी एकता और अखण्डता की सबसे बड़ी विशेषता है। अंकित ने बताया कि ग्रामीणों पदयात्रा का आत्मीयता के साथ स्वागत किया।
पदयात्रा के दौरान झगरराम सूर्यवंशी,बृजेश साहू,रामरतन कौशिक,गोदावरी कमलसेन,अनिल यादव,अंजू सोनी,मधु निर्मलकर,रूपनारायण बच्छ,गंगाराम लास्कर, सुखनंदन कौशिक,लक्ष्मी यादव,पुरुषोत्तम गढ़वाल,संत गड़ेवाल,भागवत साहू,पवन निर्मलकर,सुधाराम यादव,मनहरण जायसवाल, रामाधार श्याम,विजयलक्ष्मी,रोशन कश्यप ,सचिन धीवर,उमेश कश्यप व ग्रामवासी शामिल हुए।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized07/05/2026भाजपा ने मंडल संगठन प्रभारियों की सूची जारी की, बिलासपुर दक्षिण से मनीष अग्रवाल बने सहप्रभारी…
छत्तीसगढ़07/05/2026एफएसएल रिपोर्ट से लेकर टीआई परेड तक सवालों में,, नक्सली हमला ताड़मेटला केस में आरोपी बरी…76 जवान हुए थे शहीद…
बिलासपुर07/05/202610 मिनट के तूफान ने खोली सिस्टम की पोल: डबल इंजन सरकार में भी बिलासपुर अंधेरे में : शैलेश पांडे
बिलासपुर06/05/2026स्वामी श्रीरामभद्राचार्य के आगमन से भक्तिमय हुआ रामा वर्ल्ड, चरण-पादुका पूजन में उमड़ी आस्था… समाजसेवी प्रवीण झा के निवास में भक्तिमय भजन और प्रसाद वितरण…
