स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…
सभापति गौरहा ने करमा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व सेमरा प्राथमिक स्कूल में किया ध्वजारोहण…
बिलासपुर, अगस्त , 15/2022
भारतवर्ष में स्वतंत्रता की 76 वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हमारा देश करीब 200 साल बाद 1947 में आजाद हुआ उसमें कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस दिन हम अपने राष्ट्र के गौरव तिरंगे को सम्मान देते हैं साथ ही उन वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी याद करते हैं जिनकी वजह से हमारा भारत देश आजाद हुआ है।

राष्ट्रीय पर्व पर बिलासपुर जिले में विभिन्न आयोजन हुए जिसमें जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने जिला पंचायत कार्यालय व विधायक कार्यालय बिलासपुर के कार्यक्रम में शामिल हुए व ग्राम पंचायत करमा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व ग्राम सेमरा प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

अपने संबोधन में गौरहा ने कहा की भारत एक ऐसा देश है जहां करोड़ों लोग विभिन्न धर्म परंपरा और संस्कृति के साथ निवास करते हैं और स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर सभी पूरी खुशी के साथ उत्सव मनाते हैं, इस दिन हम सभी भारतीयों को संकल्प लेना चाहिए की भारत की एकता,अखंडता और मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देंगे। आज भी उन महान विभूतियों को याद करके आंखें नम हो जाती हैं जिन्होंने भारत की आजादी अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया और आज हम सभी का यह दायित्व है कि देश की एकता उन्नति और प्रगति के लिए हम सभी मिलकर को प्रयासरत रहना चाहिए।

इस अवसर पर रामकुमार शुक्ला,प्राचार्य रमेश तिवारी,ग्राम पंचायत करमा सरपंच सरोज राजकुमार कश्यप,सेमरा सरपंच उर्मिला कस्तूरिया, शाला विकास समिति के अध्यक्ष,पंच शैल बाई ध्रुव व स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन24/04/2026गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण उजागर,, 54 सिलेंडर जब्त… कलेक्टर के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई,, गैस रिफिलिंग का गोरखधंधा पकड़ा गया
अपराध24/04/2026देर रात घर में घुस 2 भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग.. नकाबपोश हमलावरों ने चलाई गोली… एक की मौके पर मौत…पुलिस जांच में जुटी
अपराध22/04/2026आधी रात छापा: शहर में चल रही कच्ची शराब की फैक्ट्री पर आबकारी का बड़ा वार, 3 तस्कर गिरफ्तार
बिलासपुर20/04/2026सीमांकन पर तत्काल प्रभाव से रोक की मांग,, फर्जीवाड़े से सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप,, करोड़ों का लेनदेन,, ED-IT से शिकायत.. जांच में होंगे खुलासे…
