• Wed. Jul 29th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन ने फहराया तिरंगा… कहा – जनता की हर समस्या का करेंगे समाधान..

महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन ने फहराया तिरंगा… कहा – जनता की हर समस्या का करेंगे समाधान..

बिलासपुर, अगस्त, 15/2022

बिलासपुर महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर विकास भवन, टाउन हाल, पंप हाउस और जिला औषधालय में तिरंगा झंडा फहराया।

टाउन हाल में आयोजित सभा में मेयर रामशरण यादव ने कहा कि नगर निगम सीमा में रहने वाले सभी नागरिकों की अपेक्षा होती है कि उनका हर कार्य नगर निगम से हो जाए, जबकि वे यह नहीं जानते हैं कि संबंधित काम निगम के दायरे में आता है या नहीं। इसके बाद भी हम उनके हर तरह के काम को पूरा करते हैं।

उन्होंने कहा कि ये बड़े सौभाग्य की बात है कि आज हमें आजादी के अमृत महोत्सव मनाने का अवसर मिला है। हम संकल्प लेते हैं कि आजादी को कायम रखेंगे और नागरिकों को जो भी जरूरत होगी, उसे पूरा करने हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

कार्यक्रम को सभापति शेख नजीरुद्दीन और आयुक्त अजय त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, पार्षद सांई भास्कर, अपर आयुक्त राकेश जायसवाल, अधीक्षण अभियंता सुधीर गुप्ता, ईई पीके पंचायती, निगम सचिव राजेंद्र अवस्थी आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed