शहर विकास के मुद्दे में विधायक शैलेष पांडेय ने नगर निगम आयुक्त से की चर्चा… जलभराव की समस्या से निपटने के लिए योजना बनाकर कार्य करें नगर निगम…
वार्डो का विकास पार्षदों के हिसाब से हो – – – शैलेष पाण्डेय
बिलासपुर, अगस्त, 30/2022
नगर विधायक शैलेष पांडेय ने नगर निगम मुख्यालय विकास भवन पहुंचकर नगर निगम आयुक्त अजय शंकर त्रिपाठी से शहर विकास एवं नगर निगम के वार्डों में होने वाले अधोसंरचना विकास, केंद्र परिवर्तित राशि, 14वें 15 वें वित्त की राशि को लेकर चर्चा की है।
विधायक शैलेष पांडेय ने इस दौरान यह भी कहा कि वार्ड में जो विकास कार्य किए जा रहे हैं, उसकी जानकारी व सूची पार्षदों को दी जाए और उनकी अनुशंसा को प्राथमिकता से किए जाएं। विधायक ने बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए सीपत रोड से सरकंडा को अच्छे से विकसित करने को लेकर भी आयुक्त से चर्चा की।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सरकंडा क्षेत्र के अन्य वार्डो को जोड़े जाने को लेकर भी चर्चा हुई नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि सरकंडा क्षेत्र के वार्डों में भी विशेष प्राथमिकता में विकास कार्य किया जाए। एवं सीपत रोड से सरकंडा सड़क को विकसित करने को लेकर भी चर्चा की है। विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में वार्डों की संख्या के विस्तार को लेकर चर्चा की। विधायक ने सरकंडा क्षेत्र के वार्डों को इससे जोड़ने की बात कही।

नगर निगम बिलासपुर के वार्डों में होने वाले विकास कार्यों में पार्षदों की अनुशंसा पर सुनवाई की मांग लेकर विधायक शैलेष पांडेय नगर निगम आयुक्त से चर्चा की है। एवं अधोसंरचना विकास कार्य 14 वें व 15 वे वित्त की राशि और केंद्र सरकार से विकास कार्यों के लिए दी गई राशि को लेकर चर्चा की।
नगर निगम कमिश्नर से चर्चा के दौरान नगर विधायक शैलेष पांडेय ने बिलासपुर में हुए जलभराव से निपटान के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य करने की बात कही ताकि आने वाले समय में जलभराव की समस्या उत्पन्न ना हो। नाला एवं नाली सफाई को विशेष प्राथमिकता में रखा जाए एवं जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या है ऐसे क्षेत्रों का सर्वे कर नाला एवं बड़ी नालियों का निर्माण करने की बात कही है।
इस दौरान एल्डरमैन शैलेन्द्र जायसवाल, पार्षद शहजादी कुरैशी, भरत कश्यप, रामा बघेल, मनीष गढ़ेवाल, श्याम पटेल, इब्राहिम ख़ान (अब्दुल), सुरेश टंडन, रामप्रकाश साहू आदि मौजूद थे ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
बिलासपुर29/10/2026बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
