• Mon. Oct 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रणवम महोत्सव 2022 कार्यक्रम का आयोजन… विधायक शैलेष पांडे हुए शामिल… 7 राज्यों के 550 प्रतिभागी होंगे शामिल…

तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रणवम महोत्सव 2022 कार्यक्रम का आयोजन… विधायक शैलेष पांडे हुए शामिल… 7 राज्यों के 550 प्रतिभागी होंगे शामिल…

बिलासपुर, सितंबर, 01/2022

साई नृत्य निलयम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रणवम महोत्सव 2022 का आयोजन कृषि महाविद्यालय में आज से शुरू हो गया । जिसमे शामिल होने सात राज्यों के 550 से भी अधिक प्रतिभागी आए हुए है । उद्घाटन समारोह में शहर विधायक शैलेष पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप एन.टी.पी.सी के चीफ जनरल मैनेजर घनश्याम प्रजापति, एवं कृषि विश्वविद्यालय के डीन डॉ तिवारी , साई नित्य निलयम की फाउंडर एवं गुरु श्वेता नायर, आदि मौजूद रहे ।

कार्यक्रम की सराहना करते हुए विधायक शैलेष पांडे ने कहा कि यह अद्भुत ,अतुलनीय ,अकल्पनीय और अविस्मरणीय, मंत्रमुग्ध कर देने वाला आयोजन है। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय परम्पराओं की कला और संस्कृति को बढ़ावा देना एवं बिलासपुर और छत्तीसगढ़ में पारम्परिक नृत्य और संगीत की संस्कृति को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों और कलाकारों को बिलासपुर की भूमि में प्रदर्शन करने के लिए लाना ।

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को जिसने भी देखा सबके मुंह से वाह ही निकला ।प्रतिभागियों की अनोखी ,अदभुत और दिल दिमाग को झकझोर देने वाली प्रस्तुति ने एहसास कराया कि प्रस्तुति अदभुत ,अकल्पनीय और पूरे समय बांध कर रखने वाला रहा ।उद्घाटन समारोह की प्रस्तुति को सबने तहे दिल से सवारा और कहा संस्कार धानी बिलासपुर में इस तरह में बेहतरीन आयोजन होते रहे ।

छत्तीसगढ़ की न्यायध्यानी में ऐसा कार्यक्रम शायद पहली बार देखने को मिला ।कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय परम्पराओं की कला और संस्कृति को बढ़ावा देना एवं बिलासपुर और छत्तीसगढ़ में पारम्परिक नृत्य और संगीत की संस्कृति को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों और कलाकारों को बिलासपुर की भूमि में प्रदर्शन करने के लिए लाना है । गीत नृत्य और संगीत तथा भावभंगिमाओ पर विशेष रुचि रखने वालो के लिए यह कार्यक्रम निश्चित ही शानदार प्रस्तुति में खो जाने वाला रहा ।


Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed