बीच चौराहे गुंडागर्दी… बैट ये युवक की ताबड़तोड़ पिटाई का वीडियो वायरल… थाने से चंद कदम की दूरी की घटना… पुलिस की पेट्रोलिंग पर उठ रहे सवाल…
बिलासपुर, सितंबर, 01/2022
बिलासपुर में देर रात सड़क पर एक युवक को बैट से ताबड़तोड़ पिटाई की जारी थी, घटना का इसका वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने वायरल कर दिया है।

मारपीट का वीडियो जारी होने के बाद शहर की पुलिसिंग पर सवाल उठ रहे है वीडियो देर रात का बताया जा रहा है। आखिर मुख्य मार्ग में हो रही मारपीट में एक युवक को 2 लोग मिलकर बल्ले से बेदर्दी से मार रहे है। लेकिन शहर के वीईपी थाने के पास हुई घटना के वक़्त आखिर कहा थी पेट्रोलिंग पार्टी थाने के चंद कदम की दूरी पर हुई मारपीट की घटना ने पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर दिए है। इस घटना के वीडियो में एक लड़की भी नजर आ रही है। यह वीडियो मगरपारा का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद घटना से जुड़े लोगों की तलाश कर उन कार्यवाही करने की बात पुलिस कर रही है।
शहर की पुलिसिंग पर सवाल खड़े करते ये मारपीट के वीडियो से समझा जा सकता है कि अपराधियों पर पुलिस का कोई डर नही है। बल्ले के दम पे बीच चौराहे पर युवक की बेखौफ होकर पिटाई की जा रही। मार खाने वाला युवक कौन है और किस कारण उसकी पिटाई हो रही ये अभी जानकारी नही मिल पाई ही। लेकिन सूत्रों का कहना है मार खाने वाला युवक सकरी क्षेत्र का है।

बीती रात मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में सरकंडा पुलिस एक्टिव हुई और इस घटना से जुड़े एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस ने एक युवक को हिरासत लिया है जिससे अभी पूछताछ की जा रही है वही इस मामले में पुलिस के बड़े अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।
इस मामले को लेकर एएसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया की घटना की जानकारी मिली है प्रार्थी की तलाश की जा रही है। मामले में कार्यवाही की जाएगी।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
